फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh 15-year-old missing for two days dead body found in pond in janjgir-champa

15 साल के बच्चे का तालाब में मिला शव: दो दिन पहले घर के बाहर खेलते समय हो गया था लापता, मानसिक रूप से था बीमार

Tue, 14 Mar 2023 12:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Mar 2023 12:55 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। अभी बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। यह भी सामने नहीं आ सका है कि बच्चा वहां पहुंचा कैसे। 

विज्ञापन
chhattisgarh 15-year-old missing for two days dead body found in pond in janjgir-champa
तालाब में शव मिलने के बाद मौके पर एकत्र भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में मंगलवार सुबह 15 साल के एक बच्चे का शव तालाब में तैरता मिला है। वह दो दिन पहले अपने घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि बच्चा मानसिक रूप से बीमार था। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत वार्ड-एक निवासी रामू धीवर का 15 साल का बेटा उपकार धीवर 12 मार्च की सुबह करीब 8 बजे घर के बाहर खेल रहा था। इसके बाद अचानक से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। इस बीच मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक बच्चे का शव लिगवापारा स्थित लिंगेश्वर महादेव तालाब में तैर रहा था। 
विज्ञापन




इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और बच्चे की शिनाख्त कराई। इससे पता चला कि शव उपकार धीवर का था। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी और उनके आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। अभी बच्चे की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। यह भी सामने नहीं आ सका है कि बच्चा वहां पहुंचा कैसे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed