{"_id":"5f3550f60bb6361abd771b3b","slug":"chhatishgarh-16-naxalites-surrenders-before-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में चार महिलाओं सहित 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में चार महिलाओं सहित 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Thu, 13 Aug 2020 08:10 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, दंतेवाड़ा
पीटीआई, दंतेवाड़ा
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 13 Aug 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
दंतेवाड़ा में सोलह नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में तीन इनामी नक्सली समेत 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले में सुरक्षा बलों के सामने तीन इनामी नक्सली राजेश भास्कर (26), सहदेव उर्फ सादे (30) और भीमा तेलाम समेत 16 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
पल्लव ने बताया कि तीनों इनामी नक्सली जनमिलिशिया कमांडर हैं तथा तीनों के सर पर एक एक लाख रुपये का इनाम है।
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 13 अन्य नक्सलियों में चार महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी महिला नक्सली जनमिलिशिया सदस्य हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने, माओवादियों का प्रचार करने, माओवादियों के बैनर पोस्टर लगाने और उन्हें सामान मुहैया कराने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माओवादियों ने लोन वर्राटू (घर वापस आइए) अभियान व माओवादी संगठन की खोखली विचारधारा से तंग आकर और छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने मुख्यधारा से जुड़कर राज्य के विकास में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत नक्सलियों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन