फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhatisgarh: naxalite shot sarpanch and deputy sarpanch

जनअदालत लगाकर सरपंच, उप सरपंच की हत्या की

Fri, 14 Aug 2015 06:13 PM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
chhatisgarh: naxalite shot sarpanch and deputy sarpanch

छत्तीसगढ़ में माओवादियों का कहर जारी है, बुधवार रात नक्सलियों ने पंचायत सरपंच और डिप्टी सरपंच की हत्या कर दी। इनके अलावा एक वार्ड सभासद गंभीर रूप से घायल हो गया। माओवादियों ने बस्तर रेंज के बीजापुर जिले में जनअदालत बुलाकर दोनों लोगों पर हमला कर मौत के घाट उतारा।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया कि माओवादियों को संदेह था कि गुडसकल गांव के सरपंच सुखदेव नेगी और उप सरपंच आशाराम मोदीयामी पुलिस के मुखबिरी का काम करते हैं।
विज्ञापन


वहीं कुछ दिन पहले ही उन्होंने पंचायत चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी जिसका माओवादियों ने बहिष्कार कर दिया था। वहीं घटना उस समय हुई जब 150 के करीब माओवादियों ने गांव में धावा बोलकर जन अदालत बुलाई। इसमें सरपंच और उप सरपंच के साथ क्षेत्र के वार्ड सभासद किरसुराम को भी बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैकडों की भीड़ के सामने गोली से उड़ाया

chhatisgarh: naxalite shot sarpanch and deputy sarpanch

इसके बाद सैकडों लोगों की भीड़ के सामने माआवोदियों ने सरपंच और उप सरपंच पर तब तक धारदार हथियारों से वार किए जब तक वो मौत के घाट नहीं उतर गए। माआवोदियों ने वार्ड पार्षद किरसुराम पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

जिसे जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद माओवादियों ने ग्रामीणों को आगे से पुलिस का साथ देने पर इसी तरह अंजाम भुगतने की धमकी दी।

इसके बाद माओवादी जंगल के रास्ते फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची और शवों को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed