फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhatisgarh: naxalite killed in encounter

8 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुठभेड़ में ढेर

Wed, 27 Jan 2016 05:29 PM IST
Updated Wed, 27 Jan 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
Chhatisgarh: naxalite killed in encounter

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज सुबह हुयी मुठभेड़ में पुलिस ने तीन ईनामी वर्दीधारी हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें से एक की कांगेर घाटी एलजीएस डिप्टी कमांडर बाल सिंह के रूप में शिनाख्त की गयी है।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से तीन शव समेत भारी मात्रा में हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की है। बस्तर आईजी एसआरपी कल्लूरी एवं दंतेवाड़ा एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि खुफिया सूत्रों से नक्सलियों के मौजूगदी की सूचना के बाद कटेकल्याण थाने से एएसआई संग्राम सिंह एवं एचसी भदरू के नेतृत्व में डीआरजी एवं एसटीएफ का 12 सदस्यीय बल रवाना किया गया था।
विज्ञापन


ग्राम लखापाल एवं तर्रेमपारा के मध्य घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ बाद अंतत: नक्सलियों के पैर उखड़ गए और वे घने जंगल व पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नक्सलियों से भारी मात्रा में हथियार बरामद

Chhatisgarh: naxalite killed in encounter

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की सर्चिंग के दौरान तीन वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, जिनमें से एक की कांगेर घाटी एलजीएस कमांडर बालसिंह उफ मासा के रूप में शिनाख्त की गयी है, जो कनकीपारा बड़ेगुडरा का निवासी था, शेष की पहचान की जा रही है।

मासा की गिरफ्तारी पर 8 लाख रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। मौके से एक 315 बोर कट्टा, दो भरमार बंदूक, बैनर, पोस्टर, दवाईयां, गोला-बारूद, डेटोनेटर, बिजली के तार, बैटरी, दैनिक उपयोग की सामग्रियां तथा नक्सली साहित्य का जखीरा बरामद किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियों ने इस बात की पुष्टि की है कि मारे गए नक्सली मासा समेत तीनों नक्सलियों ने जीरम  हमले में सक्रिय भूमिका निभायी थी। उस वक्त मासा कांगेर घाटी एरिया का एलजीएस डिप्टी कमांडर एवं दरभा डिवीजन का सक्रिय सदस्य था। तीनों नक्सलियों की सूची एनआईको भेजी जा रही है।

नए साल में मारे गए 18 नक्सली
अधिकारियों ने बताया कि इस साल की पहली तारीख से अब तक पुलिस ने मुठभेड़ों में भारी सफलता अर्जित करते हुए, बगैर किसी हानि के 18 हार्डकोर नक्सलियों को ढेर कर दिया है, जबकि तीन माह के अंतराल में 40 नक्सलियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त हुयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed