फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhatisgarh : Naxal arrested who was working in NGRI

छत्तीसगढ़ : एनजीआरआई में वरिष्ठ पद पर काम कर रहा नक्सली गिरफ्तार

Mon, 24 Dec 2018 01:57 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 24 Dec 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
Chhatisgarh : Naxal arrested who was working in NGRI

छत्तीसगढ़ पुलिस ने शहरी क्षेत्रों में नक्सलियों के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करने में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रविवार को हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) में एक वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक वह कथित तौर पर माओवादी के रूप में काम कर रहा था और नक्सलियों को विभिन्न सामग्रियों की आपूर्ति करने में संलिप्त रहा है।

विज्ञापन


इस अधिकारी की पहचान एन. वेंकट राव उर्फ मूर्ति (54) के रूप में की गई है। उसे स्थानीय पुलिस की एक टीम ने छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से उस समय गिरफ्तार किया जब वह मोटरसाइकिल पर महाराष्ट्र के देवरी से राजनांदगांव शहर की ओर जा रहा था। पुलिस महानिरीक्षक (दुर्ग रेंज) जीपी सिंह ने कहा, 'उसके कब्जे से 23 डेटोनेटर, नक्सली दस्तावेज, माओवादी साहित्य, एक लैपटॉप, एक मोबाइल फोन और दो चार्जर बरामद किए गए।' 
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले का मूल निवासी मूर्ति, एनजीआरआई, हैदराबाद में एक वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी के रूप में कार्यरत है। एनजीआरआई, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के अंतर्गत काम करता है। सिंह ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मूर्ति महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में वरिष्ठ माओवादी कैडरों को विस्फोटक सहित विभिन्न सामग्रियों की आपूर्ति कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed