मुख्यमंत्री के सचिव ने कांग्रेस नेताओं पर किया मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन सिंह के वकील राकेश श्रोतिय ने बताया कि एक स्थानीय समाचार पत्र के छत्तीसगढ़ संस्करण में प्रदेश कांग्रेस के व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल, उपाध्यक्ष टिकेन्द्र ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह का अमन सिंह और उनकी पत्नी द्वारा दुबई में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति खरीदने और उनके दुबई भागने की आशंका जताते हुए उनके पासपोर्ट जब्त करने की मांग का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
उन्होने बताया कि इस समाचार के बारे मे अमन सिंह एवं उनकी पत्नी की ओर से नोटिस जारी किए जाने पर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अग्रवाल ने मामले से अपने को अलग करते हुए जवाब दिया कि इसमें उनकी कोई भूमिका नही है और न ही उन्होंने अपने नाम से किसी को समाचार देने के लिए अधिकृत किया है।
उन्होने बताया कि इसके बाद अग्रवाल को छोडकर शेष सभी के खिलाफ न्यायिक दण्डाधिकारी की अदालत में मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाकर दो-दो करोड़ रुपए के जुर्माने एवं अधिकतम कारावास की याचना की गई है।
उन्होंने बताया कि अमन सिंह और उनकी पत्नी दोनो ही अपने अपने क्षेत्रों में विख्यात है और जान बूझकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई है।