फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhatisgarh assembly election 2018: Raj Babbar attacks raman singh goverment

छत्तीसगढ़ की जनता ने 'कलेक्टर' और 'डॉक्टर' के शासनकाल को देखा है: राज बब्बर

Sun, 04 Nov 2018 02:38 PM IST
चुनाव डेस्क , अमर उजाला
चुनाव डेस्क , अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
chhatisgarh assembly election 2018: Raj Babbar attacks raman singh goverment
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं और राज्य की लाखों जनता इलाज के नाम पर दर-दर की ठोकरें खा रही है। बब्बर ने रायपुर में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। यहां के डॉक्टर मुख्यमंत्री ने राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को आईसीयू में ला दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नक्सलियों के मुद्दे पर कहा कि इस समस्या का हल बंदूक से नहीं बातचीत से होगा। 

विज्ञापन

 

बब्बर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि नक्सल मुद्दे को बंदूक के माध्यम से नहीं, बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस पर आरोप लगाती है कि वह नक्सलियों का समर्थन करती है। तब यह उनकी मानसिक बीमारी है। कांग्रेस पार्टी ने नक्सली हमले में अपने वरिष्ठ नेतृत्व को खोया है।

विज्ञापन
  उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की लाखों जनता इलाज के नाम पर दर-दर की ठोकरें खा रही है या निजी अस्पतालों के चंगुल में फंसकर लुट रही है। आज स्वास्थ्य के मामले में देश के 21 राज्यों में से छत्तीसगढ़ का स्थान 20 वां है। यह विकास का कौन सा मॉडल रमन सिंह जी ने खड़ा किया है, यह समझ से परे है। कांगेस नेता ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह डॉक्टर हैं और एक डॉक्टर ने यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को गंभीर स्थिति में धकेल दिया है। बब्बर ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का नाम लिए बगैर कहा कि राज्य ने कलेक्टर और डॉक्टर के शासनकाल को देखा है। राज्य में चुनाव के लिए डॉक्टर ने कलेक्टर के साथ टेबल के नीचे हाथ मिला लिया है। 

गौरतलब है कि जोगी राजनीति में आने से पहले आईएएस अधिकारी थे। 2000 से 2003 तक उन्होंने राज्य में कांग्रेस सरकार का नेतृत्व किया था। उन्होंने कहा कि नसबंदी करवाने गईं माताएं अपनी जान गंवाती हैं तो आंखों का इलाज करवाने गए बुजुर्ग अपनी आंखों की रोशनी गंवा देते हैं। वहीं, सुपेबेड़ा गांव में 170 से ज़्यादा लोग किडनी फेल होने की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। वजह यह है कि उन्हें पीने का साफ़ पानी नहीं मिल रहा है।


स्वास्थ्य मंत्री वक्तव्य देते हैं कि किडनी फेल होने से लोग नहीं मर रहे हैं बल्कि खून में यूरिया और क्रिएटेनीन बढ़ने से मर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री अपने डॉक्टर मुख्यमंत्री से ही पूछ लेते कि ये दोनों तत्व खून में क्यों बढ़ते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed