फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhatisgarh aap candidate soni sori

वोटिंग के बाद भी मुश्किल में फंस सकती है AAP उम्मीदवार

Fri, 11 Apr 2014 02:58 PM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 02:58 PM IST
विज्ञापन
chhatisgarh aap candidate soni sori

छत्तीसगढ़ के बस्तर में पहले चरण के लोकसभा चुनाव में मतदान करीब 52 प्रतिशत रहा। गुरूवार को मतदान के दौरान सात जगहों पर नक्सलियों ने फायरिंग की और कुछ जगहों पर आईईडी ब्लास्ट भी किए।

विज्ञापन


इन सबके बावजूद मतदान 50 फीसदी रहा जिसे अच्छा माना जा रहा है। बस्तर संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए कुल 1,797 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

53 मतदान केन्द्रों पर वेबकॉस्टिंग के जरिए आयोग ने मतदान की गतिविधियों पर नजर रखी। खराबी के कारण 26 ईवीएम को भी पदलना पड़ा।

हमेशा की तरह नक्सल प्रभावित ग्रामीण इलाकों में मतदान धीमा रह जबकि शहरी इलाकों में मतदान काफी तेजी से हुआ।

बस्तर का हाल

chhatisgarh aap candidate soni sori

आपको बता दें कि बस्तर में मुख्य मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार और मौजूदा सांसद दिनेश कश्यप व कांग्रेस उम्मीदवार दीपक कर्मा के बीच है। दीपक कर्मा, महेश कर्मा के बेटे हैं जिनकी मृत्यु झीरम घाटी के हमले में हो गई थी।

आम आदमी पार्टी की ओर से सोनी सोढ़ी उम्मीदवार हैं जिन पर नक्सलियों के साथ काम करने का आरोप है। वे फिलहाल जमानत पर हैं, उनके मुताबिक पुलिस हिरासत में उनके ऊपर अमानीवीय जुल्म किए गए थे।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव में दो महिला उम्मीदवारों सहित कुल आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर मतदाताओं की कुल संख्या 12,98,971 है। इनमें कुल मतदाताओं में 6,65,290 महिला और 633,681 पुरुष मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी की बनेगी सरकार: रमन सिंह

chhatisgarh aap candidate soni sori

उधर छत्तीसगढ़ के सीएम रमन कुमार ने उम्मीद जताई कि इस बार सरकार बीजेपी की ही बनेगी। उन्होंने कहा कि अगर नक्सली हिंसा छोड़ कर चुनाव भी लड़ना चाहते हैं तो कोई दिक्कत नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम नक्सलियों से चुनाव लड़ने की अपील कर चुके हैं, अगर वे हिंसा छोड़ लोकतंत्र का रास्ता अपनाएं तो इलाके में विकास का माहौल बनेगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद चार चुनाव हुए हैं जिनमें से तीन बार बीजेपी जीती है, इस बार तो मोदी लहर के चलते बीजेपी सभी 11 सीटों पर जीतेगी। उन्होंने कहा कि मोदी के पीएम बनने के बाद छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार बढ़ जाएगी।

विज्ञापन

टोपी पहन कर वोट के लिए पहुंचीं सोनी

chhatisgarh aap candidate soni sori

आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सोनी सोढ़ी पार्टी की टोपी पहन कर मतदान करने के लिए पहुंचीं। निर्वाचन अधिकारी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना है। नक्सलियों ने चुनावों का बहिष्कार किया था और फायरिंग भी की थी। सोनी सोढ़ी ने जिस वक्त वोट डाला उस वक्त उस वक्त भी फायरिंग जारी थी।

बीबीसी के मुताबिक सोनी ने मतदान के दौरान सुरक्षा बलों पर उनके परिजनों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस और सीआरपीएफ़ के अधिकारियों ने इस मामले पर अनभिज्ञता जताई है और कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है।

गुरुवार को मतदान के बाद सोनी सोरी ने बीबीसी से कहा कि मतदान के दिन उनके भाई को सीआरपीएफ के लोगों ने पीटा और उनके भतीजे लिंगाराम कोड़ोपी को चार घंटे तक बिना वजह कैंप में रोक कर रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed