फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chances of rain in most parts of Chhattisgarh

CG Weather News: छत्तीसगढ़ के इन भागों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, कई जिलों में बाढ़ के हालात, तो कहीं जलभराव

Wed, 24 Jul 2024 10:30 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 24 Jul 2024 10:30 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की सक्रियता काफी बढ़ गई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में लगातार बारिश हो रही है। आज बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश जगहों पर झमाझम बारिश के आसार हैं। आज सरगुजा संभाग में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं।

विज्ञापन
Chances of rain in most parts of Chhattisgarh
Chhattisgarh Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की सक्रियता काफी बढ़ गई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में लगातार बारिश हो रही है। आज बुधवार को भी प्रदेश के अधिकांश जगहों पर झमाझम बारिश के आसार हैं। आज सरगुजा संभाग में भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। इसके साथ ही रायपुर, बिलासपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग में भी बारिश के आसार हैं। इन दिनों प्रदेशभर में लगातार बारिश हो रही है। इससे कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। साथ ही नदी-नाले उफान पर हैं। मंगलवार को प्रदेश के तीन शहरों में भारी से अति भारी बारिश हुई है। इसके अलावा कई शहरों में भारी बारिश हुई दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों तक अधिकांश जगहों पर बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। एक चक्रवाती परिसंचरण झारखंड और आसपास के क्षेत्र पर समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। साथ ही औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका पूर्व-दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन


मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज बुधवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश और एक जगह पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ पर वज्रपात और भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दो दिनों के बाद प्रदेश में गरज चमक के साथ अधिकांश जगहों पर बारिश और भारी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed