फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CGPSC scam: Accused Taman Sonwani gets VIP treatment in hospital, one constable dismissed

सीजीपीएससी घोटाला: आरोपी टामन सोनवानी को अस्पताल में मिली वीआईपी सुविधा, एक प्रहरी बर्खास्त, दो पर कार्रवाई

Wed, 30 Sep 2026 12:35 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Wed, 30 Sep 2026 12:35 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) घोटाला मामले के मुख्य आरोपी और विचाराधीन बंदी टामन सिंह सोनवानी को अस्पताल में वीआईपी सुविधाएं देने और सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर केंद्रीय जेल रायपुर के जेल अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
CGPSC scam: Accused Taman Sonwani gets VIP treatment in hospital, one constable dismissed
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) घोटाला मामले के मुख्य आरोपी और विचाराधीन बंदी टामन सिंह सोनवानी को अस्पताल में वीआईपी सुविधाएं देने और सुरक्षा में लापरवाही बरतने पर केंद्रीय जेल रायपुर के जेल अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। जेल अधीक्षक ने जिला जेल बलौदाबाजार के प्रहरी संदीप कुमार महेश्वरी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ के दो प्रहरियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक प्रक्रिया शुरू कर दी है। उप जेल अधीक्षक एम.एन. प्रधान की शुरुआती जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जेल प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन



अस्पताल में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन
आरोपी टामन सिंह सोनवानी को सेहत संबंधी कारणों से रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया था। नियमानुसार ड्यूटी पर तैनात प्रहरियों को आरोपी को हर समय हथकड़ी में रखने, किसी भी रिश्तेदार या बाहरी व्यक्ति से न मिलने देने और अकेला न छोड़ने के सख्त निर्देश मिले थे। हालांकि, एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन और सोशल मीडिया पर साझा वीडियो से खुलासा हुआ कि सुरक्षाकर्मियों ने इन आदेशों की धज्जियां उड़ा दीं। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर प्रसारित वीडियो में सोनवानी बिना हथकड़ी के अपनी पत्नी तथा एक अन्य व्यक्ति से बातचीत करते दिखे।
विज्ञापन



जांच रिपोर्ट में खुली लापरवाही
वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद जेल प्रबंधन ने मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए थे। उप जेल अधीक्षक एम.एन. प्रधान की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि ड्यूटी पर मौजूद प्रहरियों ने अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना आचरण दिखाया। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में तीन सुरक्षाकर्मियों को इस अनुशासनहीनता के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। इनमें जिला जेल बलौदाबाजार के प्रहरी संदीप कुमार महेश्वरी, जिला जेल दंतेवाड़ा के प्रहरी नागेंद्र कुमार महतो और जिला जेल रायगढ़ के प्रहरी पवन कुमार लहरे के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना नियमित विभागीय जांच के बर्खास्तगी
जांच रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय जेल रायपुर के जेल अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई का आदेश जारी किया। जेल नियमावली के लगातार उल्लंघन और ताजा गंभीर कदाचार को देखते हुए प्रहरी संदीप कुमार महेश्वरी को सेवा से पदच्युत कर दिया। जेल प्रशासन ने आदेश में स्पष्ट किया कि संवेदनशील शासकीय सेवा में ऐसे अनुशासनहीन कर्मचारियों को बनाए रखना जनहित में सही नहीं है, इसलिए बिना नियमित विभागीय जांच के यह बर्खास्तगी की गई है। वहीं, प्रहरी नागेंद्र कुमार महतो और पवन कुमार लहरे के विरुद्ध विभागीय प्रक्रिया के तहत सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed