{"_id":"66409dc852614b85a106b2db","slug":"cgpsc-scam-accused-are-trying-to-flee-the-country-says-finance-minister-op-choudhary-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले- देश छोड़कर भागने की फिराक में हैं सीजीपीएससी घोटाले के आरोपी, जांच से घबराये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले- देश छोड़कर भागने की फिराक में हैं सीजीपीएससी घोटाले के आरोपी, जांच से घबराये
Sun, 12 May 2024 04:18 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sun, 12 May 2024 04:18 PM IST
सार
CGPSC Scam: सीजीपीएससी घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सवाल उठाने का कोई अधिकार ही नहीं है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CGPSC scam: सीजीपीएससी घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सवाल उठाने का कोई अधिकार ही नहीं है। उसने छत्तीसगढ़ के युवा भाई-बहनों के साथ धोखा किया है। बीजेपी ने सरकार बनते ही मामले में सीबीआई से जांच कराने का निर्णय लिया था। जांच की प्रक्रिया चल रही है। इससे कई लोग घबराए हुए हैं और देश छोड़ने की फिराक में है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस घोटाले के लिए जो जिम्मेदार हैं, उन्हें जवाब देना होगा। कैबिनेट में बदलाव को लेकर कांग्रेस के बयान पर कहा कि कांग्रेस डूबती हुई नाव है। विपक्ष का दर्जा प्राप्त करने में भी कामयाब नहीं है। बीजेपी के अंदर पद नहीं, दायित्व होता है। कांग्रेस के पांच सालों में जय-वीरू में नहीं बन पाई। ऐसे में दूसरों पर सवाल उठाने हास्यास्पद है।
विज्ञापन
ओडिशा दौर को लेकर का कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बीजेपी संगठन के निर्देश के अनुसार कार्य करती है। छत्तीसगढ़ में अलग-अलग लोकसभा सीटों को लेकर परिश्रम किया गया है। अब ओडिशा में संगठन के निर्देश पर जिम्मेदारी पूरा कर रहे हैं। दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है, जिसे पूरा करने का टारगेट है। इससे पहले पिछले दिनों उन्होंने रजिस्ट्री को लेकर कहा कि पंजीयन कार्यालय को दलालों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए अफसरों को निर्देश दिया गया है। अफसरों को रजिस्ट्री के लिए ऐसा साफ्टवेयर बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे आम आदमी के बिना रजिस्ट्री कार्यालय आए रजिस्ट्री हो जाए। मंत्री के निर्देश के बाद अब पंजीयन विभाग के सचिव और महानिरीक्षक एक्शन मोड में हैं।
विज्ञापन