फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CGPSC Main Exam 2025 results declared; 608 candidates selected for interview

CGPSC मुख्य परीक्षा-2025 का रिलल्ट जारी: 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिये सलेक्ट, 21 सितंबर से होगा साक्षात्कार

Tue, 01 Sep 2026 10:17 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 01 Sep 2026 10:17 AM IST
सार

CGPSC Main Exam 2025 results: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित कर दिये हैं। लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है। राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
CGPSC Main Exam 2025 results declared; 608 candidates selected for interview
ग्राफिस अमर उजाला - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

CGPSC Main Exam 2025 results: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम घोषित कर दिये हैं। लिखित परीक्षा परिणाम के आधार पर कुल 608 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है।  राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिखित परीक्षा का परिणाम और इंटरव्यू के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों की सूची छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध है। आयोग ने अभ्यर्थियों से वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहने की अपील की है।
विज्ञापन


कब हुई थी परीक्षा?
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को ली गई थी। अब इसके लिये 608 उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए सलेक्ट किया गया है। साक्षात्कार के लिए चिन्हित सभी अभ्यर्थियों को विज्ञापित पदों की अग्रमान्यता आयोग की वेबसाइट से ऑनलाइन दर्ज करनी होगी। अग्रमान्यता दर्ज करने की तारीख आयोग अलग से जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


265 पदों के लिए निकली थी वैकेंसी
आयोग की ओर से विज्ञापन क्रमांक 06/2025 के माध्यम से राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 20 सेवाओं के कुल 265 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 3921 अभ्यर्थियों को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिए चिन्हित किया गया था।

21 सितंबर से इंटरव्यू
आयोग के मुताबिक, राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। साक्षात्कार से संबंधित  सूचना, कार्यक्रम और अन्य निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे।











इंटरव्यू से एक दिन पहले होगा सत्यापन 
आयोग ने साक्षात्कार के लिए चिन्हित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तय तारीख से एक दिन पहले मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आयोग में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। दस्तावेज सत्यापन नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


ऐसे देखें रिजल्ट

 

  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर What's New सेक्शन में STATE_SERVICE_EXAMINATION-2025_MAINS_WRITTEN_EXAM_RESULT (31-08-2026)  राज्य Result लिंक खोलें।
  • मुख्य परीक्षा परिणाम या साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची स्क्रीन पर खुलेगी।
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर देखें।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट और चयन सूची का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।



फैक्ट फाइल

  • मुख्य परीक्षा के लिए चिन्हित अभ्यर्थी: 3921
  • साक्षात्कार के लिए चिन्हित अभ्यर्थी: 608
  • साक्षात्कार की शुरुआत: 21 सितंबर 2026
  • दस्तावेज सत्यापन: इंटरव्यू से एक दिन पहले
  • कुल पद: 265
  • मुख्य परीक्षा: 6 से 9 जून 2026 तक हुई थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed