{"_id":"64f9ad1be0ddd571b0094fa6","slug":"cgpsc-2022-topper-sarika-became-topper-without-any-coaching-told-secret-of-success-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGPSC 2022 Topper: बिना कोचिंग किए टॉपर बनीं सारिका, रोज 8 घंटे करती थीं पढ़ाई, नाममात्र देखती थीं सोशल मीडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CGPSC 2022 Topper: बिना कोचिंग किए टॉपर बनीं सारिका, रोज 8 घंटे करती थीं पढ़ाई, नाममात्र देखती थीं सोशल मीडिया
Thu, 07 Sep 2023 04:29 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 07 Sep 2023 04:29 PM IST
सार
सीजीपीएससी टॉपर सारिका मित्तल के मुताबिक, उन्होंने बिना कोचिंग के ही सीजीपीएससी की तैयारी की। दूसरे प्रयास में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वो डेली 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं। सोशल मीडिया पर बहुत कम समय बिताती थीं।
विज्ञापन
सीजीपीएससी 2022 टॉपर सारिका मित्तल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सीजीपीएससी मेन 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में रायगढ़ की सारिका मित्तल 1 हजार 3 अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है। सारिका मित्तल के मुताबिक, उन्होंने बिना कोचिंग के ही सीजीपीएससी की तैयारी की। दूसरे प्रयास में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वो डेली 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं। सोशल मीडिया पर बहुत कम समय बिताती थीं। इंटरटेनमेंट के लिए केवल रिल्स देखा करती थीं। सीजीपीएससी की तैयारी के लिए उन्हें अपने भाई कुनकुरी डीएसपी संदीप मित्तल से प्रेरणा मिली।
उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिक शिक्षा रायगढ़ के ओपी जिंदल कॉलेज से हुई है। इसके बाद करोड़ीमल कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया। इसके बाद तैयारी में भिड़ गईं। उनके पिता अशोक मित्तल व्यापारी हैं। मां राधा मित्तल गृहिणी हैं। तैयारी के दौरान फैमिली का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि डिप्टी कलेक्टर बनने का सपना पूरा हो जाएगा। रायगढ़ की इस होनहार बेटी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और दोस्तों को दिया है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि सच्ची लगन और परीक्षा पर पूरा फोकस हो तो सक्सेस होना तय है। निराशा हाथ लगने पर कभी हार नहीं माननी चाहिए। कोशिश करते रहना चाहिए।
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मित्तल परिवार सहित पूरे रायगढ़ में खुशियां छा गईं। सीजीपीएससी परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी सारिका को बधाई देते वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं सक्ती विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विकास केडिया ने कहा कि सीजीपीएससी जैसे प्रतिष्ठित परीक्षा में स्टेट टॉपर बनकर सारिका ने न केवल घर-परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे राज्य और रायगढ़ को नाम रोशन किया है। भाजपा नेता ने कहा कि यह कोई पहला अवसर नहीं है जब मित्तल परिवार ने रायगढ़ के नाम को पूरे राज्य में गौरव और सम्मान दिलाया है, इससे पूर्व भी उनके बड़े भाई संदीप मित्तल भी पीएससी टॉप कर डीएसपी बने हैं।
विज्ञापन
शुभम दूसरे प्रयास में रहे सफल
अंबिकापुर के शुभम दिल्ली में तैयारी कर रहे थे। उन्हें बड़े भाई मुंगेली कलेक्टर राहुल देव और भाभी बेमेतरा एसपी भावना गुप्ता से प्रेरणा मिली। इस तरह से वो दूसरे प्रयास में सफल रहे।
श्रेयांश तीसरे प्रयास में हुए सफल
बिलासपुर के श्रेयांश पटेरिया ने बताया कि इंजीनियरिंग के बाद पीएससी की तैयारी शुरू की, तीसरे प्रयास में सफल रहे। दूसरे प्रयास में मेंस तक गए थे लेकिन चयन नहीं हो पाया था।
शिक्षा शर्मा तीसरे प्रयास में शिक्षा ने भी मारी बाजी
वहीं बिलासपुर की शिक्षा शर्मा चौथे नबर पर रहीं। उन्होंने तीसरे प्रयास में बाजी मारी। उन्होंने जीईसी बिलासपुर से इंजीनियरिंग करने के बाद पीएससी की तैयारी कर रही थीं। डेली 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती थीं।
ये रहे टॉप-10
210 पदों पर हुई थी भर्ती
सीजीपीएससी ने 19 अलग-अलग विभागों के लिए 210 पदों पर भर्ती के लिए 15 से 18 जून 2023 को मुख्य परीक्षा ली थी। मेन एग्जााम के बाद इंटरव्यू के लिए 625 उमीदवारों का चयन हुआ था। इंटरव्यू 24 अगस्त से लेकर 6 सितंबर 2023 तक लिए गए। इसमें 621 उम्मीदवारों ने भाग लिया।

- सारिका मित्तल 1,003
- .शुभम देव 974
- श्रेयांश पटेरिया 960
- शिक्षा शर्मा 958
- शुभांगी गुप्ता 957.50
- पूजा पिंचा 957
- मधु गवेल 944
- संजय धीवर 942
- अमन सिंह 929
- रिचा बंसल 925