{"_id":"64d4923ce1dcc7a73f0a5413","slug":"cg-weather-update-today-10-august-weather-news-in-raipur-chhattisgarh-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में देर शाम गरज चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें: प्रदेश के कई इलाकों में होगी मध्यम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में देर शाम गरज चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें: प्रदेश के कई इलाकों में होगी मध्यम बारिश
Thu, 10 Aug 2023 01:01 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:01 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही तापमान भी बढ़ गया है। जिसकी वजह से गर्मी बढ़ गई है। एक हफ्ते के बाद बारिश अब थम गई है। कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही तापमान भी बढ़ गया है। जिसकी वजह से गर्मी बढ़ गई है। एक हफ्ते के बाद बारिश अब थम गई है। कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इससे तापमान भी बढ़ सकता है। बीते दिनों शाम को रायपुर में हल्की मध्यम बारिश हुई। आज गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कुछ जगहों पर वज्रपात भी गिर सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर शहर में बादल छाए रहने और देर शाम गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान 32°C से 25°C रहनी की संभावना है। फिलहाल, प्रदेश में लोग उमस की गर्मी से परेशान हैं। बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश से निचले हिस्सों में जलभराव की समस्या थी। बहरहाल, कुछ दिनों से बारिश नहीं होने से ऐसी स्थिति बनने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे बन रहा है सिस्टम
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि एक चक्रीय चक्रवर्ती परिसंचरण पूर्वोत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर तक फैला हुआ है। ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। मानसून तिरोड़ी का औसत समुद्र तल पूर्व में मणिपुर होकर गुजर रहा है। कल शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की माध्यम बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की आसार है।
विज्ञापन