फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG weather update:havy rains in chhattisgarh at 27 june and 28 june 2023

छत्तीसगढ़ में होगी भारी से अति भारी बारिश: 6 जिलों में ऑरेंज और 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी, जानें मौसम का हाल

Mon, 26 Jun 2023 08:42 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/पेंड्रा/गरियाबंद
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/पेंड्रा/गरियाबंद Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 08:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के साथ ही जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

CG weather update:havy rains in chhattisgarh at 27 june and 28 june 2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के साथ ही जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। कई जिलों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम के अनुसार, 27 जून को सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में एक दो स्थानों पर अति भारी से सीमांत भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के रायगढ़ जिला में एक दो स्थानों पर गरज चमक के  साथ भारी बारिश होने की संभावना है। 




वहीं प्रदेश के कोरिया, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, महासमुंद, बालोद, राजनांदगांव, बीजापुर जिलों एक दो स्थानों पर गरजचमक के साथ भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि ऑरेंज अलर्ट उन इलाकों के लिए जारी किया जाता है, जहां मूसलाधार बारिश की आशंका रहती है। वहीं यलो अलर्ट भारी बारिश के लिए जारी किया जाता है।
विज्ञापन




27 जून को सुबह 8:30 से 28 जून के सुबह 8.30 तक प्रदेश के बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के कांकेर जिला में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। यहां पर यलो अलर्ट जारी किया है। 

प्रदेश के अधिकतर स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई और दो स्थानों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में  अधिकतम तापमान 31.9 ARG सूरजपुर और न्यूनतम तापमान20.10C कबीरधाम में दर्ज किया गया। वहीं बारिश की बात करें तो महासमुंद में-14, माना -13 , तखतपुर -12 , पथरिया-11 , सुकमा, पिथौरा-10  दर्ज किया गया। 




गाज गिरने से एक महिला की मौत, दो बच्चे झुलसे, 12 मवेशियों ने तोड़ा दम
पेंड्रा जिले के अंडी गांव में आज आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से बकरी चराने जंगल गए एक महिला की मौत हो गई। वहीं 12 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बुजुर्ग और दो बच्चे झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  



दोनों बच्चे खतरे से बाहर है पर बुजुर्ग की हालत गंभीर है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।




गरियाबंद जिले में झमाझम बारिश 
गरियाबंद जिले में पिछले 37 घंटों से झमाझम बारिश हो रही है। तेज बारिश से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़क, शासकीय कार्यालय व घरों में जलभराव हो गया है। फिंगेश्वर स्थित बीआरसीसी कार्यालय, अस्पताल परिसर और जनपद कार्यालय के सामने पानी भर गया है।  छोटे नदी नालों में भी जल का स्तर बढ़ गया है। फिंगेश्वर , राजिम, गरियाबंद मैनपुर, देवभोग छुरा सहित कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बारिश का यही आलम रहा तो कई मार्गों पर रुकावट हो सकती है। बहरहाल पूरे जिले में झमाझम बारिश हो रही है। 


 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed