फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Weather patterns will change in Chhattisgarh, temperature will increase 2 degrees

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, 48 घंटे में बढ़ेगा 2 डिग्री तापमान, ठंड से मिलेगी राहत

Tue, 30 Jan 2024 11:40 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 30 Jan 2024 11:40 AM IST
सार

मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आगामी बुधवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में 2 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आज सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

विज्ञापन
CG Weather News: Weather patterns will change in Chhattisgarh, temperature will increase 2 degrees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आगामी बुधवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे लोगों को ठंडी से राहत मिलेगी। नमी वातावरण होने की वजह से दिन में भी ठंड बनी हुई है। इसके साथ ही ग्रामीण और आउटर इलाकों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। आज मंगलवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं बीते दिनों सोमवार को सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आगामी बुधवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में 2 से 3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आज सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान समेत अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। बीते दिनों सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान में सामान्य से 2-3 डिग्री का अंतर रहा। 
विज्ञापन


आज मंगलवार को राजधानी रायपुर में सुबह के समय कोहरा और बाद में आकाश मुख्यत: साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सबसे का न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान राजनंदगांव में 31, दंतेवाड़ा में 30.1, रायपुर में 30, बीजापुर में 29.7 और बस्तर में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


जनवरी महीने में मौसम का मिजाज बदला रहा। बीते एक सप्ताह से बारिश हुई। कहीं हल्की मध्यम, तो कहीं बौछारें भी पड़ी। इसके साथ ही सुबह से ही बादल छाए रहे। ग्रामीण और आउटर इलाकों में लोगों को कोहरा ने परेशानी हुई है। बारिश होने की वजह से ठंड में भी बढ़ोतरी हुई। प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही थी। फिलहाल अब मौसम साफ हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed