{"_id":"6645998cec833d7dd509a82b","slug":"cg-weather-news-there-will-be-thunderstorms-with-lightning-in-north-and-central-chhattisgarh-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ चलेगी अंधड़, बस्तर संभाग में बरसेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ चलेगी अंधड़, बस्तर संभाग में बरसेंगे बादल
Thu, 16 May 2024 10:59 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 16 May 2024 10:59 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में आज गुरुवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। प्रदेश में अब गरज-चमक के साथ अंधड़ और बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में आज गुरुवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। प्रदेश में अब गरज-चमक के साथ अंधड़ और बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा। प्रदेश में चक्रवर्ती परिसंचरण के प्रभाव से नम हवाओं का असर है। इसके प्रभाव से शाम के समय बारिश की स्थिति बन रही है। प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायगढ़ रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों में उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि समुद्र तल से आ रही नमी हवाओं का असर कम हो गया है। इसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के सुकमा, दंतेवाड़ा,कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर और कांकेर में बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में कभी बादल छा रहे हैं, तो कभी धूप। राजधानी रायपुर में आज गुरुवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रदेश में सबसे गर्म जिला रायगढ़ रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 39.3, बिलासपुर में 39, पेंड्रा रोड में 38.3, अंबिकापुर में 39.6, जगदलपुर में 35.8 और दुर्ग में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।