फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: There is a possibility of thunderstorms with lightning in Chhattisgarh for the next five days

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना, मुंगेली रहा सबसे गर्म

Wed, 05 Jun 2024 10:53 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 05 Jun 2024 10:53 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में मौसम करवट ले रही है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather News: There is a possibility of thunderstorms with lightning in Chhattisgarh for the next five days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम करवट ले रही है। तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। बीती रात रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। वहीं मुंगेली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, एक चक्रवती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश में समुद्र तल से एक किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी हवाओं का आगमन हो रहा है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की भी संभावना नहीं है। 
विज्ञापन


चक्रवती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। तेज हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चलने की संभावना है। आगामी पांच दिनों तक प्रदेश में ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। साथ ही अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बुधवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की स्थिति बनी हुई है। रायपुर में आज आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 


मंगलवार को प्रदेश में सबसे गर्म जिला मुंगेली रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 93.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में 42.2, माना एयरपोर्ट में 41.7, बिलासपुर में 43, पेंड्रा रोड में 40.02, दुर्ग में 41. 2 और राजनांदगांव में 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed