फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Strong winds in Raipur, heavy rain with thunder and lightning

छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून: रायपुर में चली तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश

Sun, 09 Jun 2024 04:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 09 Jun 2024 04:57 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। शाम होते ही मौसम ने करवट ली और जोरदार बारिश हो रही है।

विज्ञापन
CG Weather News: Strong winds in Raipur, heavy rain with thunder and lightning
रायपुर में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। शाम होते ही मौसम ने करवट ली और जोरदार बारिश हो रही है। बारिश से पहले तेज हवाएं चली। इसके बाद गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। वहीं सुकमा के रास्ते से रायपुर में मानसून दस्तक देगी। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन हो चुका है। दक्षिण पश्चिम मानसून का 8 जून को सुकमा जिले में आगमन हो चुका है। मानसून आते ही बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि अगले तीन से पांच दिनों के बीच में मानसून रायपुर पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एंट्री कर चुका है। इससे बस्तर संभाग में बारिश शुरू हो गई है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में एक दो डिग्री की हल्की वृद्धि होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज रविवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। साथ ही एक दो जगह पर गरज चमक, अंधड़ चलने और वज्रपात के साथ बारिश हो रही है। शनिवार को प्रदेश के कई जगहों पर बारिश हुई है। वहीं गुंडरदेही, महासमुंद मगरलोड और लैलूंगा में अधिक बारिश दर्ज की गई है। 


प्रदेश में सबसे गर्म बलरामपुर जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रायपुर में 40.5, बिलासपुर में 41.6, अंबिकापुर में 40, दुर्ग में 41.2 और राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed