फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather News: Light rain in many areas of the state including the capital Raipur; Cold winds increase the c

CG Weather News: राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश; ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Sun, 21 Jan 2024 11:37 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 21 Jan 2024 11:37 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश भी हुई है। इसके चलते प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है।

विज्ञापन
CG Weather News: Light rain in many areas of the state including the capital Raipur; Cold winds increase the c
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश भी हुई है। इसके चलते प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। बीते दिनों से प्रदेश के अलग-अलग जगहों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। कहीं घना कोहरा छाया हुआ है। आज भी प्रदेश के एक-दो जगहों पर बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने से सुबह और रात की तरह दोपहर में भी ठंड बढ़ गई है। बता दें कि ठंडी हवाओं के आगमन से अधिकतम तापमान समेत न्यूनतम तापमान में भी गिरावट हुई है। इससे और ठंड में बढ़ोतरी हुई है। ग्रामीण और आउटर इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। इसके साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। 
विज्ञापन


बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इससे छत्तीसगढ़ के उत्तरी भागों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश के जगहों में हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के चलते ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर में हुई बारिश
बीते दिनों शनिवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए रहे। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। आज सुबह के समय राजधानी रायपुर में बारिश हुई है। इससे ठंड में बढ़ोतरी हुई और अब लोग दोपहर के समय में भी गर्म कपड़ों के साथ दिखाई दे रहे हैं। बादल छाए रहने, हल्की बूंदाबांदी और घना कोहरा छाए की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

बलरामपुर रहा सबसे ठंड इलाका
शनिवार को प्रदेश में सबसे ठंड इलाका बलरामपुर रहा। वहीं सबसे गर्म इलाका दंतेवाड़ा रहा। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.02 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया। 


राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही रायपुर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। यहां की अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी रायपुर में सुबह के समय बारिश होने से ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह और रात की तरह दोपहर में भी ठंड लगने लगी है। इससे लोग गर्म कपड़ों के साथ दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed