{"_id":"663b080f613535ac8a0d8917","slug":"cg-weather-news-chances-of-rain-in-all-divisions-chhattisgarh-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Weather News: छत्तीसगढ़ के सभी संभाग में आज भी बारिश के आसार, नमी हवाओं से 12 डिग्री तक गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Weather News: छत्तीसगढ़ के सभी संभाग में आज भी बारिश के आसार, नमी हवाओं से 12 डिग्री तक गिरा पारा
Wed, 08 May 2024 10:35 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 08 May 2024 10:35 AM IST
सार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
CG Weather News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। आज बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के एक दो जगहों पर बारिश होने की संभावना है। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से मौसम न करवट ले ली है। मौसम खुशनुमा हो गया है और ठंडी हवाएं चल रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में द्रोणिका के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है। वहीं समुद्र तल से नमी हवाओं का आगमन भी जारी है। इससे प्रदेश में ठंडकता बनी हुई है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की बारिश,गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है। गुरुवार को भी मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
बीते दिनों मंगलवार की सुबह बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर में तेज धूप फिर शाम के समय मौसम में करवट ली। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। मानपुर, जगदलपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, केशकाल और बस्तर में बारिश के मुख्य आंकड़े दर्ज किया गया है। जगदलपुर में बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 12 डिग्री तक गिरा।
विज्ञापन
राजधानी रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।