फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Weather: Mercury reaches above 41 degrees in Chhattisgarh; Heat is increasing

CG Weather: छत्तीसगढ़ में 41 डिग्री से ऊपर पहुंचा पारा; तेज धूप के साथ बढ़ रही गर्मी, 2 दिन बाद बदल सकता है मौसम

Fri, 29 Mar 2024 10:47 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 29 Mar 2024 10:47 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम साफ है। तेज धूप के साथ लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। साथ ही तापमान बढ़ सकता है। इसके बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

विज्ञापन
CG Weather: Mercury reaches above 41 degrees in Chhattisgarh; Heat is increasing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम साफ है। तेज धूप के साथ लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है। साथ ही तापमान बढ़ सकता है। इसके बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। आने वाले दो दिनों बाद प्रदेश में नमी हवाओं का आगमन होने की संभावना है। इसके वजह से प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ाने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं प्रदेश में अगले दो दिनों में मध्य भागों में एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार होने की भी संभावना है। मौसम एक्सपर्ट कहना है कि नमी हवाओं के आगमन से प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है। 
विज्ञापन


इन दोनों तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश में सबसे गर्म डोंगरगढ़ रहा हैं। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.02 डिग्री सेल्सियस डूमरबहार में दर्ज किया गया है। साथ ही माना एयरपोर्ट में अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 38.4, पेंड्रारोड में 38.1 और राजनांदगांव में 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ है। धूप खिली हुई है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते दिनों रायपुर में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री जा पहुंचा, जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.02 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed