{"_id":"64d288ab580d63fb3404271a","slug":"cg-teacher-recruitment-2023-lecturer-second-phase-online-counseling-from-9-august-see-here-detail-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Teacher Recruitment 2023: व्याख्याता की दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग 9 अगस्त से, यहां देखें डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Teacher Recruitment 2023: व्याख्याता की दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग 9 अगस्त से, यहां देखें डिटेल
Tue, 08 Aug 2023 11:56 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:56 PM IST
सार
शिक्षक सीधी भर्ती-2023 में व्याख्याता पद के लिए द्वितीय चरण अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग जल्द शुरू होने वाली है। कल 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे से इसकी शुरुआत होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
शिक्षक सीधी भर्ती-2023 में व्याख्याता पद के लिए द्वितीय चरण अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसिलिंग जल्द शुरू होने वाली है। कल 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे से इसकी शुरुआत होगी। 15 अगस्त को रात 12 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर काउंसिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
इस काउंसिलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार व्याख्याता (गणित) अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 9586 से 1000 रैंक, व्याख्याता (भौतिक) अनुसूचित जाति श्रेणी में 162 से 163 रैंक और अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 1179 से 1272 रैंक और व्याख्याता (वाणिज्य) अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 335 रैंक के अभ्यर्थियों को ऑनलाईन काउंसिलिंग में शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन