फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cg receives approval for three multi-tracking rail projects worth Rs 10,783 crore CM expresses gratitude to PM

छत्तीसगढ़ को मिली 10,783 करोड़ रुपये की तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं की मंजूरी, सीएम ने पीएम का जताया आभार

Wed, 09 Sep 2026 09:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 09 Sep 2026 09:00 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 09 सितंबर 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी का स्वागत किया।

विज्ञापन
Cg receives approval for three multi-tracking rail projects worth Rs 10,783 crore CM expresses gratitude to PM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 09 सितंबर 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी का स्वागत किया। इनकी कुल लागत 10 हजार 783 करोड़ रुपये है। इनमें बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी लाइन और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ये परियोजनाएं विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को गति देंगी। इनसे प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों, औद्योगिक विकास और रोजगार को विस्तार मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। इनमें खड़गपुर-झारसुगुड़ा (बागदेही) चौथी लाइन भी शामिल है। इन्हें वर्ष 2029-30 तक पूरा करने की योजना है। ये परियोजनाएं पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में रेल कनेक्टिविटी मजबूत करेंगी। भारतीय रेलवे नेटवर्क में 656 किलोमीटर की वृद्धि होगी। इनसे करीब 4 हजार 790 गांवों और 56 लाख आबादी को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

 

बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी और कटनी-पेंड्रा रोड चौथी लाइन से रेल कॉरिडोर मजबूत होगा। अतिरिक्त लाइन क्षमता से ट्रेनों का परिचालन सुगम होगा, जिससे यातायात दबाव कम होगा। यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावी तथा विश्वसनीय बनेगी। इससे छत्तीसगढ़ की देश के अन्य हिस्सों से कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। यह कोयला, सीमेंट, लोहा और इस्पात के परिवहन में सहायक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन परियोजनाओं से अचानकमार टाइगर रिजर्व, मल्हार, रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर जैसे पर्यटन स्थलों की पहुंच बेहतर होगी। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अनुरूप तैयार की गई हैं। इनका उद्देश्य मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाना है। इनसे 12 करोड़ लीटर तेल आयात की बचत और 62 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed