फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: Regarding Mahtari Vandan Yojana, Congress said- five lakh women of state are not getting money

CG Politics: महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस बोली- प्रदेश के पांच लाख महिलाओं को नहीं मिला रहा पैसा

Wed, 03 Jul 2024 04:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 03 Jul 2024 04:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि देने का दावा झूठा है।

विज्ञापन
CG Politics: Regarding Mahtari Vandan Yojana, Congress said- five lakh women of state are not getting money
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की महतारी वंदन योजना को लेकर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि देने का दावा झूठा है। पांच लाख महिलाओं को पैसा नहीं मिला है। 70 लाख महिलाओं को राशि दी जाती, तो 700 करोड़ रुपए होता है, लेकिन सरकार ने 653 करोड़ रुपए दिया है।
विज्ञापन


प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महतारी वंदन योजना के जरिए 70 लाख महिलाओं को इस माह किश्त देने का दावा झूठा है। 70 लाख महिलाओं को यदि 1000 रुपए दिया जाता, तो 700 करोड़ रुपए होता है। राज्य सरकार 653 करोड़ 85 लाख रुपए देने का दावा कर रही है इससे स्पष्ट हो गया है कि योजना से जुड़े 5 लाख महिलाओं को यह राशि नहीं मिला है। राज्य सरकार को उन पांच लाख महिलाओं का नाम सार्वजनिक करना चाहिए जिन्हें यह राशि नहीं मिली है। 
विज्ञापन


उन्हेंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना के माध्यम से एक हजार रुपए प्रति माह देने का वादा किया गया था और चुनाव के दौरान भाजपा ने 85 लाख से अधिक महिलाओं से फॉर्म भी भरवा थे। सरकार बनने के बाद प्रदेश के 45 प्रतिशत महिलाओं को यह राशि नहीं मिल रही है। राज्य सरकार झूठी वाहवाही लूटने के लिए हर माह 70 लाख महिलाओं को राशि देने का दावा करती है। सच्चाई है कि हर माह पांच लाख महिलाओं को पैसा नहीं मिल रहा है। चार माह में योजना से जुड़े 20 लाख महिलाओं को राशि प्राप्त नहीं हो रहा हैं। योजना से वंचित शेष 45 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना में शामिल होने का अवसर भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता धनंजय सिंह ने कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि देने के लिए राज्य सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति विभाग अनुसूचित जनजाति विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग की योजना की राशि को आहारण किया जा रहा है। इसके चलते इन विभागों को द्वारा चलाए जा रहे योजनाएं शिथिल पड़ी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed