फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: Nitin Navin becomes BJP state in-charge, MLA Lata Usendi appointed co-in-charge of Odisha

CG Politics: नितिन नबीन बने भाजपा प्रदेश प्रभारी, विधायक लता उसेंडी ओड़िशा के सह प्रभारी नियुक्त

Sat, 06 Jul 2024 03:59 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 06 Jul 2024 03:59 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी के बाद पुनः प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है।

विज्ञापन
CG Politics: Nitin Navin becomes BJP state in-charge, MLA Lata Usendi appointed co-in-charge of Odisha
नितिन नवीन, लता उसेंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी के बाद पुनः प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ की विधायक लता उसेंडी को ओड़िशा प्रदेश भाजपा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इन नियुक्तियों के लिए नवीन और उसेंडी को बधाई देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया है। देव ने कहा कि नवीन की नियुक्ति की अधिकृत घोषणा से छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। नवीन का छत्तीसगढ़ से लगाव रहा है और उनके प्रदेश सह प्रभारी रहते हुए भाजपा ने विधानसभा चुनाव और उसके बाद हुए लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रभारी रहते हुए ऐतिहासिक विजय अर्जित की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नवीन के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार मोदी की गारंटी में व्यक्त संकल्पों की पूर्ति करके देश में मिसाल पेश करेगी और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से हर परिवार, हर व्यक्ति को लाभ पहुँचाएगी। भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता नवीन के मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित करेंगे कि शासकीय योजनाओं के लाभ से कोई भी वंचित न रहे और छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रति व्यक्त जन-विश्वास और अधिक सुदृढ़ जनाधार में परिणत हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि उसेंडी की ओड़िशा प्रदेश सह प्रभारी की नियुक्ति ओड़िशा के लोकसभा व विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार विजय में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के अनथक परिश्रम व सहयोग का सम्मान है। उसेंडी के सुदीर्घ राजनीतिक व संगठनात्मक अनुभवों का लाभ ओड़िशा में भाजपा को मिलेगा और ओड़िशा की भाजपा सरकार ओड़िशा के विकास को नई ऊँचाई तक ले जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed