फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: Deputy CM Vijay Sharma claims that NDA will get majority in exit poll

CG Politics: एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दावा, बोले- अबकी बार 400 पार

Sun, 02 Jun 2024 12:10 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 02 Jun 2024 12:10 PM IST
सार

एग्जिट पोल्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। वहीं बीजेपी को 10 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं। एग्जिट पोल्स सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 400 पार का दावा किया है।

विज्ञापन
CG Politics: Deputy CM Vijay Sharma claims that NDA will get majority in exit poll
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इससे पहले कई न्यूज चैनलों के माध्यम से एग्जिट पोल्स जारी गया है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। वहीं बीजेपी को 10 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं। एग्जिट पोल्स सामने आने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 400 पार का दावा किया है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एक्जिट पोल के सामने आए अनुमानों को भाजपा और एनडीए के पक्ष में बताया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 370 जनभावनाओं का विषय था। इसी तरह बीजेपी 370 से अधिक और एनडीए का 400 सीट लाने का अनुमान है। भाजपा ने 2014 में अकेले 282 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 2019 में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि उन दोनों चुनावों में एनडीए को क्रमश: 336 और 353 सीटें मिली थीं। भाजपा और एनडीए की सीट उत्तरोत्तर बढ़ रही है। 
विज्ञापन


शर्मा ने दावा किया कि 2024 के आम चुनाव में भाजपा को 370 और एनडीए को 400 सीट मिलेगा। जनता ने आज तक एन्टी इनकंबेंसी सुना था, लेकिन मोदी जी के आने के बाद प्रो इनकंबेंसी चलन में आ गया है और यह लगातार सतत जनता की सेवा का परिणाम है। जनता के प्रति इसी सेवा भाव के कारण भाजपा अपने लक्ष्य 'अबकी बार 400 पार' को हासिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed