फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: bjp leader Sanjay Srivastava taunts on rahul gandhi and bhupesh baghel

CG Politics: 'सीट बदल-बदलकर चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी': संजय बोले- क्या रायबरेली में पेश करेंगे भूपेश मॉडल

Sun, 12 May 2024 06:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 12 May 2024 06:48 PM IST
सार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायबरेली चुनाव प्रचार को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने निशाना साधा है।

विज्ञापन
CG Politics: bjp leader Sanjay Srivastava taunts on rahul gandhi and bhupesh baghel
बीजेपी नेता संजय श्रीवास्तव, पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायबरेली चुनाव प्रचार को लेकर छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वादों के आधार पर प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार बनी थी,लेकिन राज्य की जनता के साथ धोखाधड़ी की गई। इसका खामियाजा कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में हार के रूप में भुगतना पड़ा। भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। राहुल गांधी खुद सीट बदल-बदल कर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में वो छत्तीसगढ़ मॉडल का ढिंढोरा पीटने वाले भूपेश मॉडल को क्या रायबरेली की जनता के सामने रखेंगे।
विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने राधिका खेड़ा और अर्चना गौतम को लेकर कहा कि राधिका खेड़ा से पहले अर्चना गौतम के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया गया था। लड़की हूं लड़ सकती हूं,अब वह जज्बा और ताकत नहीं रह गया। कांग्रेसी अपने ही पार्टी की महिलाओं को न्याय नहीं दिला पा रहे हैं। आज कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता नहीं रह गई है कि वह इस नारे को दोहराए। जब खुद की नेत्रियों के साथ न्याय नहीं हुआ तो रायबरेली के लोगों के साथ क्या न्याय करेंगे? कांग्रेस के सदस्य जब पार्टी छोड़ते हैं, तो उन्हें दरकिनार कर दिया जाता है। कांग्रेस जो बंद कमरे में चर्चा करती है। सैम पित्रोदा ने इस बयान को सार्वजनिक किया था। कुछ बयानों पर यह चुप्पी साथ लेते हैं। दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेसी जब बगावत पर उतर आते हैं , तो कांग्रेस कन्नी काट लेती है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि देश की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। दावा किया कि बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ 400 पार के आंकड़े को पार करेगी। इंडी गठबंधन लोगों को भ्रमित करने के लिए झूठ का आवारण बना रही है। आरक्षित वर्ग के मन में भय पैदा करने का काम कर रही है। वह संविधान पर हमला कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा से हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ किया है। अगर कही कांग्रेस और इंडी गठबंधन आता है, तो भी इसका शुद्धिकरण किया जाएगा। लोकतंत्र में जीत हार लगी रहती है, लेकिन जीतने के लिए गलत वादों का उपयोग किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed