फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Politics: bjp leader Sanjay Srivastava says on Congress and Bhupesh baghel

CG Politics: संजय श्रीवास्तव बोले- मुद्दाविहीन है कांग्रेस; ओछी राजनीति चमकाने के लिए बयानबाजी कर रहे भूपेश

Sat, 31 Aug 2024 04:15 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 31 Aug 2024 04:15 PM IST
सार

CG Politics:छत्तीसगढ़ भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वनवास झेलती, मुद्दाविहीन कांग्रेस और उसके नेता भूपेश बघेल जो पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे, उन्हें भूलना नहीं चाहिए कि उनके कार्यकाल में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आत्महत्या तक करना पड़ता था ।

विज्ञापन
CG Politics: bjp leader Sanjay Srivastava says on Congress and Bhupesh baghel
बीजेपी नेता संजय श्रीवास्तव, पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Politics:छत्तीसगढ़ भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक वनवास झेलती, मुद्दाविहीन कांग्रेस और उसके नेता भूपेश बघेल जो पांच वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे, उन्हें भूलना नहीं चाहिए कि उनके कार्यकाल में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आत्महत्या तक करना पड़ता था । उनके कायकाल में हजारों दुष्कर्म, बेटियों के गायब होने की घटनायें होती रही थी। बावजूद वो हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भी अनेक जगह ऐसे कृत्यों में शामिल रहते थे। जिस भूपेश-सरकार के एक मंत्री ने प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाले दुष्कर्म की घटनाओं को मामूली और छोटी बताया था और जिस घटना का भूपेश बघेल उल्लेख कर रहे हैं इसमें अपनी ओछी राजनीति चमकाने के लिए  घृणित कार्य  करने का प्रयास भूपेश बघेल जी कर रहे हैं। यह उन्हें शोभा नहीं देता।
विज्ञापन


श्रीवास्तव ने आरोप लगाया बघेल समेत अनर्गल प्रलाप करते तमाम कांग्रेस नेताओं को याद दिलाया कि कैसे कांग्रेस के राज में रक्षाबंधन के दिन दो बहनों के साथ दरिंदगी हुई और उसके आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण देने के लिए कांग्रेस के लोग हाथ-पैर मारते देखे गए। कैसे कांग्रेस के राज में शिक्षक दिवस के दिन एक आदिवासी शिक्षिका सामूहिक यौन दुष्कर्म की शिकार हुई, जिसमें एक आरोपी कांग्रेस का नेता शामिल था। कैसे कांग्रेस के राज में महिला दिवस के दिन राजधानी में महिलाओं पर अत्याचार-अनाचार की पराकाष्ठा की गई। कैसे राजधानी रायपुर में सरेराह खून से लथपथ एक नाबालिग युवती के बाल खींचते हुए हाथ में कटार लिए एक अधेड़ घूमता रहा। कैसे राजधानी के बीचो-बीच पुलिस अधिकारी के दफ्तर के पास एक इमारत में युवती लगातार दरिंदगी की शिकार होती रही और मामला सामने आने के बावजूद बघेल प्रियंका वाड्रा को लेकर भिलाई चले गए थे। विष्णुदेव साय की सरकार में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed