फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Nikay Chunav: Raipur Congress Mayor candidate Deepti Dubey and BJP candidate Milan Choubey cast their vote.

CG Nikay Chunav 2025: रायपुर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे और भाजपा प्रत्याशी मीलन चौबे ने किया मतदान

Tue, 11 Feb 2025 01:11 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 11 Feb 2025 01:11 PM IST
सार

CG Nikay Chunav 2025: रायपुर महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी मीलन चौबे और कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ती दुबे ने भी वोटिंग की है। दोनों सपरिवार समेत मतदान किए। इसके साथ ही दोनों प्रत्याशियों जनता से अपील की है।
 

विज्ञापन
CG Nikay Chunav: Raipur Congress Mayor candidate Deepti Dubey and BJP candidate Milan Choubey cast their vote.
रायपुर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे और भाजपा प्रत्याशी मीलन चौबे ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। मतदान को लेकर सभी मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा समेत बुजुर्ग भी मतदान करने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। इस बीच रायपुर महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी मीलन चौबे और कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ती दुबे ने भी वोटिंग की है। दोनों सपरिवार समेत मतदान किए। इसके साथ ही दोनों प्रत्याशियों जनता से अपील की है।
विज्ञापन


रायपुर से भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोरा भाटा स्थित मतदान केंद्र में वोटिंग की। वोटिंग से पहले उन्होंने मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ वोटिंग की।
विज्ञापन


रायपुर भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि इस बार जनता भाजपा के पक्ष में मतदान कर रही है। जनता में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। मैंने लगातार 15 साल नगर निगम में जनता के अधिकारों के लिए काम किया है, भ्रष्टाचार के खिलाफ काम किया है, तो जनता मुझे मेरे अनुभव का पूरा लाभ देगी और हमारे पक्ष में मतदान होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने मतदान किया है। उन्होंने आनंद समाज वाचनालय मतदान केंद्र में वोटिंग की। मतदाताओं के साथ दीप्ति दुबे और प्रमोद दुबे कतार में खड़े नजर आए। अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्होंने मतदान किया। उन्होंने कहा कि जनता में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है कि इस बार भी जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed