{"_id":"67ab0ddcc0f186642a02e74c","slug":"cg-nikay-chunav-2025-deputy-cm-arun-sao-vote-with-his-family-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Nikay Chunav: डिप्टी सीएम अरुण साव ने सपरिवार किया मतदान, कहा- सभी नगरीय निकायों में खिलेगा कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Nikay Chunav: डिप्टी सीएम अरुण साव ने सपरिवार किया मतदान, कहा- सभी नगरीय निकायों में खिलेगा कमल
Tue, 11 Feb 2025 02:14 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:14 PM IST
सार
CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बिलासपुर के सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल में सपरिवार नगर निगम के विकास के लिए मतदान किया।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम अरुण साव ने सपरिवार किया मतदान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बिलासपुर के सेंट फ्रांसिस हायर सेकेंडरी स्कूल में सपरिवार नगर निगम के विकास के लिए मतदान किया। वोटिंग के बाद साव ने नगरीय निकाय के सभी सम्मानित मतदाता भाइयों और बहनों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि ये लोकतंत्र का महापर्व है, प्रत्येक नागरिकों का मतदान एक बड़ा अधिकार है। इस मताधिकार का प्रयोग करने अपने घरों से निकले और मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शहरों को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए अटल विश्वास पत्र जारी किया है, जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिला है। शहरों के विकास का समग्र योजना अटल विश्वास पत्र में बनाया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, 173 नगरीय निकायों में वोटिंग हो रही है। प्रदेश के 10 नगर निगम, 39 नगर पालिका, 114 नगर पंचायत में मतदान हो रहे हैं। साव ने दावा करते हुए कहा कि केवल भाजपा ही प्रदेश के शहरों का विकास करेगी। महापौर, अध्यक्ष और पार्षद पद के प्रत्याशियों को कमल का बटन दबाकर जिताएं। इससे शहर स्वच्छ और सुंदर बनेंगे।
विज्ञापन