फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Nikay Chunav 2025: BJP-Congress mayor candidates in ten municipal corporations

CG Nikay Chunav 2025: दस नगर निगमों में आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी, देंगे एक दूसरे को टक्कर

Tue, 11 Feb 2025 08:30 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 11 Feb 2025 08:30 AM IST
सार

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ के दस नगर निगमों में आज मतदान हो रहा है। सुबह 8 बजे से वोटिंग हो रही है। जनता आज बीजेपी और कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर देगी।

विज्ञापन
CG Nikay Chunav 2025: BJP-Congress mayor candidates in ten municipal corporations
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Nikay Chunav 2025: छत्तीसगढ़ के दस नगर निगमों में आज मतदान हो रहा है। सुबह 8 बजे से वोटिंग हो रही है। जनता आज बीजेपी और कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर देगी। वहीं सभी नगर निगमों के मेयर प्रत्याशी, पार्षद प्रत्याशी और नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष और पार्षदों का भी जनता फैसला करेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


दस नगर निगमों में आमने-सामने बीजेपी-कांग्रेस के ये मेयर प्रत्याशी 

  1. रायपुर नगर निगम से बीजेपी की मीनल चौबे के सामने कांग्रेस की दिप्ती प्रमोद दुबे
  2. दुर्ग नगर निगम से बीजेपी की अलका बाघमार के सामने कांग्रेस की प्रेमलता पोषण साहू
  3. बिलासपुर नगर निगम से बीजेपी की पूजा विधानी के सामने कांग्रेस के प्रमोद नायक 
  4. अंबिकापुर नगर निगम से बीजेपी की मंजूषा भगत के सामने कांग्रेस के अजय तिर्की
  5. राजनांदगांव नगर निगम से बीजेपी के मधुसूदन यादव के सामने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी
  6. धमतरी नगर निगम से बीजेपी के जगदीश रामू रोहरा के सामने कांग्रेस के विजय गोलछा
  7. जगदलपुर  नगर निगम से बीजेपी के संजय पांडे के सामने कांग्रेस के मलकीत सिंह गेंदू 
  8. रायगढ़  नगर निगम से बीजेपी के जयवर्धन चौहान के सामने कांग्रेस के जानकी काटजू 
  9. कोरबा  नगर निगम से बीजेपी के संजू देवी राजपूत के सामने कांग्रेस की उषा तिवारी 
  10. चिरमिरी नगर निगम से बीजेपी के राम नरेश राय के सामने कांग्रेस के विनय जायसवाल 


मेयर के लिये बीजेपी-कांग्रेस से नौ महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने जहां पांच महिलाओं को महापौर की टिकट दी है तो वहीं कांग्रेस ने चार महिलाओं को महापौर प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी की महिला महापौर प्रत्याशी

  • रायपुर से मीनल चौबे- सामान्य
  • दुर्ग से अलका बाघमार- अपिव 
  • कोरबा से संजू देवी राजपूत- सामान्य 
  • अंबिकापुर से मंजूषा भगत- अजजा
  • बिलासपुर से पूजा विधानी- अपिव 




कांग्रेस की महिला महापौर प्रत्याशी

  • रायगढ़  से  जानकी काटजू- अजा 
  • कोरबा से उषा तिवारी- सामान्य 
  • दुर्ग  से  प्रेमलता पोषण साहू - सामान्य 
  • रायपुर से दीप्ती प्रमोद दुबे- सामान्य


इन नगर निगम में हो रहे चुनाव
छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में आज मतदान हो रहे हैं। इनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर धमतरी, राजनांदगांव, रायगढ़ नगर निगम शामिल हैं। 

नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में हो रही वोटिंग
छत्तीसगढ़ के 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में वोटिंग हो रही है। 

इसके बाद जिला पंचायत के 433 सदस्य और जनपद पंचायत के 2 हजार 973 पदों के लिए भी चुनाव होंगे। ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 11672 और वार्ड पंच पद के लिए 1 लाख 60 हजार 180 पदों पर वोटिंग होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed