फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Vaidyaraj Hemchand Manjhi of Narayanpur received Padmashree award, gave new life to rural patients

CG News: नारायणपुर के वैद्यराज हेमचंद मांझी को मिला पद्मश्री पुरस्कार, ग्रामीण मरीजों को दी नई जिंदगी

Tue, 23 Apr 2024 03:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 23 Apr 2024 03:52 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले स्थित छोटे डोंगर के प्रख्यात वैद्यराज हेमचंद मांझी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन
CG News: Vaidyaraj Hemchand Manjhi of Narayanpur received Padmashree award, gave new life to rural patients
वैद्यराज हेमचंद मांझी को मिला पद्मश्री पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि हेमचंद मांझी पांच दशकों से ज्यादा समय से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों को प्राकृतिक और किफायती स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रह हैं। अबूझमाड़ के प्रख्यात वैद्यराज हेमचंद मांझी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पर उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनका निःस्वार्थ सेवाभाव हम सबके लिए प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।

विज्ञापन


नारायणपुर के छोटे डोंगर में जन्मे हेमचंद मांझी उस समय से लोगों का इलाज कर रहे हैं, जब उस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं थी। अपने ज्ञान और सेवाभाव की बदौलत से उन्होंने लोगों का इलाज शुरू किया और 5 पिछले दशकों से मरीजों का उपचार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों और विदेशों में रहने वाले पीड़ित मरीज भी छोटे डोंगर पहुंचकर इलाज कराते हैं। जब हेमचंद मांझी को पद्म श्री पुरस्कार की घोषणा हुई थी, तब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास में आमंत्रित कर उनका सम्मान किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed