फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Unified Command meeting ends; CM Sai said- development is happening rapidly in Naxal-affected areas

CG News: यूनिफाईड कमांड की बैठक खत्म; सीएम साय ने कहा- नक्सल प्रभावित इलाकों में तेजी से हो रहा विकास

Fri, 28 Jun 2024 05:13 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 28 Jun 2024 05:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित यूनिफाईड कमांड की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में माओवादी गतिविधियों में कमी आ रही है।

विज्ञापन
CG News: Unified Command meeting ends; CM Sai said- development is happening rapidly in Naxal-affected areas
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित यूनिफाईड कमांड की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में माओवादी गतिविधियों में कमी आ रही है। राज्य में केन्द्रीय सुरक्षा बलों और छत्तीसगढ़ पुलिस के बेहतर तालमेल के साथ माओवादियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे सघन अभियान के साथ-साथ शासन की नवीन 'नियद नेल्लानार योजना' के तहत विकास कार्यों में भी तेजी लायी जा रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री साय ने माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए सुचारू आवागमन के लिए सड़क, पुल-पुलियों एवं अन्य शासकीय निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में संचालित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किये जाने हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन


बैठक में माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाये जाने और स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास में लेकर माओवाद के विरूद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। साथ ही माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में तैनात केन्द्रीय और राज्य के सुरक्षा बलों के जवानों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। सुरक्षा बलों के कैंप में जवानों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यों विशेषत महाराष्ट्र, तेलंगाना, आन्ध्रप्रदेश और ओडिशा के साथ बेहतर समन्वय, सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त कार्यवाही, संपर्क मार्गों पर सुरक्षा बलों से सतत निगरानी के निर्देश दिये गये और सीमावर्ती राज्यों के साथ सूचनाओं को साझा किये जाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में यह सुनिश्चित किया जाए कि स्थानीय ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।


बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ, केन्द्रीय गृह मंत्रालय तथा राज्य शासन, केन्द्रीय सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी समेत विभिन्न विकास एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed