फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News Two died due to coal mine collapse somewhere body found in pieces in Chhattisgarh

CG News; कहीं कोयला खदान धसकने से दो की मौत, कहीं टुकड़ों में मिली लाश, बिलासपुर में बेटे ने की पिता की हत्या

Sat, 13 Apr 2024 07:29 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 13 Apr 2024 07:29 PM IST
सार

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम सुखरी भंडार में अवैध कोयला खदान में कोयला निकालने के दौरान एक नाबालिक सहित दो युवकों की दबकर मौत हो गई।

विज्ञापन
CG News Two died due to coal mine collapse somewhere body found in pieces in Chhattisgarh
खदान धंसने से दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के तहत ग्राम सुखरी भंडार में अवैध कोयला खदान में कोयला निकालने के दौरान एक नाबालिक सहित दो युवकों की दबकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक गत शनिवार को ग्राम सुखरी भंडार में तीन युवक अवैध कोयला खदान में खनन के लिए गए थे,जिसमें से दो युवक कुंआ जैसे खाई में कोयला निकालने घुसे हुए थे, काफी देर तक बाहर नहीं आने के बाद उनके साथ जो एक और युवक था उसे कुछ दुर्घटना का अंदेशा हुआ तो वह ग्रामीणों को और दोनों युवक के परिजनों को सूचना दी।उसने बताया कि कोयला खदान धसकने से दोनो की मौत हो गई है। घटना से ग्राम में अफरा तफरी मच गई सभी लोग दौड़े भागे कोयला खदान के समीप पहुंचे और मिट्टी में दबे दोनों युवकों को जिसमें एक नाबालिक भी शामिल है उसे निकालकर बाहर लाए तब तक उन दोनो की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन


मृतक के परिजन बालसाय मझवार एवं जेठू मझवार निवासी सुखरी भंडार ने उदयपुर पुलिस का सूचना दिया कि दोनो के पुत्र तिरंगा मझवार 17 साल एवं बुधलाल मझवार 20 साल एवं लक्ष्मण मझवार 12 अप्रैल की शाम को केरा झरिया गुफा में कोयला निकालने गए थे जो कोयला निकालते वक्त शाम पांच बजे करीब ऊपर से मिट्टी धसक जाने से बुधलाल मझवार एवं तिरंगा मझवार मिट्टी में दब गए तथा लक्ष्मण मझवार बाहर खड़ा होने से बच गया, जो गांव जाकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दिया। जानकारी मिलने पर ग्रामीण जाकर दोनों को मिट्टी से बाहर निकाल कर घर लाए दोनों की मृत्यु शुक्रवार शाम को ही हो गई थी । 
विज्ञापन


पुलिस जांच के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण करने पर पाया कि गुफा के अंदर कोयला का पट्टी है जिसे  मृतक निकालने गए हुए थे,कोयला निकालते वक्त ऊपर से मिट्टी धसक जाने से दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि  वन विभाग के द्वारा 11 अप्रैल को मीटिंग लेकर कोयला ना निकालने की चेतावनी ग्रामीणों को दी गई थी उसके बाद भी कोयला निकालने के लिए 2 युवक गुफा में प्रवेश किए थे और ठीक उसके दूसरे दिन यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद से ग्राम में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CG News Two died due to coal mine collapse somewhere body found in pieces in Chhattisgarh
बालोद में शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
बालोद के कुम्हारखान में मिली सड़ी लाश

बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हार खान में राइस मिल के समीप एक अज्ञात व्यक्ति की सड़ी गली लाश मिली है जिसको लेकर पोलिस अब जांच में जुटी है लाश पुरुष का है जिसकी उम्र लगभग 30 से 35 साल के आसपास आंकी जा रही है पोलिस ने लाश को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


स्थानीय लोगों ने दी जानकारी 

थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कोटवार के माध्यम से थाने में सूचना दी जिसके बाद थाने की टीम पहुंची और मामले में जांच पड़ताल है शुरू किया गया जिसके बाद से मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू किया थाना प्रभारी ने बताया कि लैस लगभग एक सप्ताह पहले की है और पूरी तरह डीकंपोज हो चुकी है। 


फॉरेंसिक के बाद कुछ कहा जा सकेगा

पूरे मामले में थाना प्रभारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि मामले में फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है और इसके बाद सारी रिपोर्ट ऊपर भेजी जाएगी दुर्ग से साइंस ऑफ क्राइम यूनिट की टीम पहुंची हुई थी जिनके द्वारा सारी जानकारी एकत्र कर लाश को बेहतर जांच के लिए भेजा जाएगा फिलहाल यहां पर पोस्ट मॉडम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा हत्या कैसे हुई है कहीं चोंट लगी है हत्या है आत्महत्या या फिर कोई और।

CG News Two died due to coal mine collapse somewhere body found in pieces in Chhattisgarh
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमलीडीह में एक महिला का टुकड़ों में शव मिला हैw शव मिलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है मामला खरखरा केनाल किनारे गांव से लगा हुआ है बस्ती से लगे क्षेत्र में टुकड़ों में लाश मिलने से पुलिस भी सकते में हैं मामले की जांच के लिए क्राइम यूनिट दुर्ग, फॉरेंसिक सहित स्थानीय पुलिस भी जांच में जुट गई है, और अन्य टुकड़ों की खोजबीन की जा रही है वहीं टुकड़ों में मिले लाश से थोड़ी दूर पर साड़ी भी मिली है। लाश इस तरह टुकड़ों में थी कि उसे बोरे में एकत्र किया गया है
 

पूरे मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि इस जगह पर मानव अंग जैसा कुछ दिख रहा है जिसके बाद उसे फॉरेंसिक बुलाने के बाद उनके सामने उसे खोला गया तो पर बाहर आया इसके बाद से जांच पड़ताल शुरू की गई पूरा लाश को खोलकर देखा गया तो यह बात सामने आया कि महिला के दोनों पैर दोनों हाथ वह सर उसे जगह पर है और शरीर का आधा हिस्सा और कपड़ा गायब है जिसके बाद अब जांच शुरू की गई है। 


पहचान पता करने की कोशिश

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने हत्या कर शव के टुकड़े कर यहां पर फेंक दिया है अब हम इस लड़की की उम्र कितनी है और कहां की है इसकी पता तलाशी करने की कोशिश कर रहे हैं पूरी टीम लग गई है फोरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे हुए हैं वहीं घटना जहां पर लाश मिली थी उससे थोड़ी ही दूरी पर कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं उसको लेकर भी जांच पड़ताल की जा रही है।

CG News Two died due to coal mine collapse somewhere body found in pieces in Chhattisgarh
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
कोरबा में अज्ञात युवक के शव की हुई पहचान

कोरबा के पाली थाना अंतर्गत रंगोले नाला के पास 4 दिन पहले अधजली स्थिति में मिले अज्ञात युवक के शव की  पहचान शोएब खान के रूप में कर ली गई है। मृतक रायपुर के मौदहा पारा क्षेत्र का निवासी था। उसकी माँ ने  इस मामले में शेखर साहू नामक युवक की भूमिका पर संदेह जताया है। 

कोरबा जिले के पाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रंगोले नाला के पास पिछले दिनों एक युवक का शव  अधजली स्थिति में मिला था । पहचान छुपाने के लिए इस प्रकार की कोशिश इस मामले में की गई थी। आसपास के इलाके के लोगों के द्वारा देखे जाने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई थी। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस और फॉरेंसिक टीम के द्वारा इसकी जांच की जा रही थी । इस बीच कई इनपुट प्राप्त हुए जिस पर पुलिस ने आगे की जांच की। इस दौरान रायपुर निवासी मुन्नी खान ने मृतक की पहचान अपने पुत्र 22 वर्षीय शोएब खान के रूप में की। उसने बताया कि शोएब ई रिक्शा चलाता था। ईद से पहले बेटे ने 300 रुपये मांगे थे। उसकी दोस्ती  बिलासपुर निवासी शेखर साहू से थी बिलासपुर में मृतक के मौसी रहती है और आता जाता था इस दौरान शेखर साहू नामक युवक से पहचान हुई थी और उसके और आता जाता था।

मृतक की माँ ने बताया कि जिस दिन उसका बेटा घर से निकला उस दिन उसने फोन कर बताया कि मैं किसी काम से आ रहा हु अगर उसे कुछ होता है तो शेखर और उसकी पत्नी और अन्य साथी जवाबदार होंगे इसकी शिकायत पुलिस से कर देना उसकी मौत भी हो सकती है उसके बाद से उसका मोबाइल बंद था और इसके शिकायत उसने रायपुर में पुलिस से की थी जांच के दौरान पता चला कि उसकी लाश पाली थाना क्षेत्र में मिली है जहां सबको देखकर उसने पहचान लिया।

मृतिका की मां ने आरोप लगाया है कि शेखर की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग हो सकता है जिसके चलते उसकी हत्या हुई है। इस मामले में बताया जा रहा है कि रायपुर पुलिस ने पहले ही शेखर साहू और उसकी पत्नी और एक अन्य साथी को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

पाली पुलिस के द्वारा पहले ही इस मामले में मर्ग कायम किया गया था और हत्या की आशंका के आधार पर प्रकरण की जांच की जा रही थी।  अब जबकि मृतक की मां के द्वारा कई प्रकार की जानकारी मीडिया से शेयर की गई है। ऐसे में संभावना है कि पुलिस संबंधित व्यक्ति और उसके संपर्क में रहे अन्य लोगों से पूछताछ कर सकती है ।



 

CG News Two died due to coal mine collapse somewhere body found in pieces in Chhattisgarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बिलासपुर में  बेटे ने की पिता हत्या
बिलासपुर में एक बेटे ने अपने पिता की करंट देकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे के अनुसार उसका पिता बीवी के पर गलत नियत रखता था इससे गुस्साए बेटे ने पिता की हत्या कर दी।

दरअसल बिलासपुर जिले के कोटा में दिनांक 24 मार्च को राधाबाई यादव पति स्व. सूरज यादव निवासी अरपा कॉलोनी रामनगर कोटा थाने ने मर्ग इंटीमेशन कराई गई की रामनगर कोटा में मृतक के मकान में प्रार्थीया राधाबाई यादव के 54 वर्षीय पति सूरज यादव पिता जगत राम यादव मृत अवस्था में घर के जमीन पर पड़ा हुआ था,जिसे प्रार्थीया के पुत्र सागर और उसके परिजनों के द्वारा देखने बाद मृतक के शव को अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान घाट कोटा लेकर गए थे।

इसी बीच मृतक की दूसरी पत्नी देवकी यादव और बहन सावित्री यादव ने मृतक के शव को देखा इस पर मृत्यु में संदेह व्यक्त करते हुए प्रार्थिया राधा यादव द्वारा मृतक के मृत्यु का सही कारण जानने के लिए थाने मे सूचना दी गई। इस पर कोटा पुलिस मर्ग पंचनामा व जांच कार्यवाही में लिया और पोस्टमार्टम कराया गया। 

पीएम रिपोर्ट में सूरज यादव की मृत्यु बिजली करंट लगने और हत्यात्मक प्रकृति का होने जानकारी मिली इसपर प्रथम दृष्टया अपराध का होना पाया गया इससे पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया था।

विवेचना के दौरान संदेही सागर यादव से पूछताछ किया गया तो पता चला की उसका पिता उसकी बीवी के पर गलत नियत रखता था जिससे उसने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed