फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Soldierathon tomorrow; buses available from here for Nava Raipur

CG News: सोल्जीराथन कल; ऐतिहासिक विजय उत्सव मनाने होंगी ये स्पर्धायें, नवा रायपुर के लिये यहां से मिलेंगी बसें

Sat, 14 Dec 2024 01:13 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 01:13 PM IST
सार

Soldierathon in  Nava Raipur : नवा रायपुर में 15 दिसम्बर को सोल्जीराथन का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
CG News: Soldierathon tomorrow; buses available from here for Nava Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Soldierathon in  Nava Raipur : नवा रायपुर में 15 दिसम्बर को सोल्जीराथन का आयोजन किया गया है। इसमें 1971 के युद्ध में देश की ऐतिहासिक विजय का उत्सव मनाने के लिए विविध स्पर्धाएं आयोजित की जायेगी। इस युद्ध में देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले वीरगति को प्राप्त सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 

विज्ञापन


कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों में दौड़ और पैदल चाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। यह दौड़ नवा रायपुर स्थित सेंट्रल पार्क से शुरू होगी।
विज्ञापन

आयोजन में प्रतिभागियों और दर्शकों की सुविधा के लिए 15 दिसंबर को सुबह 5 बजे से रायपुर के विभिन्न स्थानों से नवा रायपुर तक विशेष बीआरटीएस बस सेवा निशुल्क उपलब्ध होगी। ये बसें प्रमुख स्थानों जैसे भाटागांव बस स्टैंड, पंचपेड़ी नाका, कमल विहार, देवपुरी चौक, अटल एक्सप्रेस मार्ग और रेलवे स्टेशन से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोल्जीराथन का मुख्य उद्देश्य 1971 के युद्ध में वीर सैनिकों के योगदान को स्मरण करना और समाज में उनके प्रति सम्मान की भावना जागृत करना है। आयोजक समिति ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed