फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Raman Singh will become Governor! Know here his answer

Raman Singh: रमन सिंह बनेंगे राज्यपाल!, चर्चाओं के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने क्या दिया जवाब, यहां सुनिये...

Mon, 29 Sep 2025 07:11 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 29 Sep 2025 07:11 PM IST
सार

Raman Singh: छत्तीसगढ़ के स्पीकर और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह महाराष्ट्र के राज्यपाल बनेंगे!

विज्ञापन
CG News: Raman Singh will become Governor! Know here his answer
पत्रकारों के सवाल का जवाब देते छत्तीसगढ़ के स्पीकर और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Raman Singh: छत्तीसगढ़ के स्पीकर और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह महाराष्ट्र के राज्यपाल बनेंगे! इसे लेकर देश-प्रदेश में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। जब इस मामले को लेकर रमन सिंह से सीधा सवाल किया गया, तो उन्होंने बड़ी ही सहजता और सरलता से जवाब दिया। मुस्कुराते हुए सिंह ने कहा कि मुझे राज्यपाल बनाकर क्यों छत्तीसगढ़ से विदाई कराना चाहते हो? छत्तीसगढ़ में मैं अच्छा नहीं लग रहा हूं क्या? छत्तीसगढ़ ही मेरे लिए सब कुछ है। मैं छत्तीसगढ़ में ही रहना चाहता हूं, लेकिन आगे क्या होगा, यह कोई नहीं जानता।

विज्ञापन




सिलाई मशीन का किया वितरण
प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष ने यह यह बयान महासमुंद के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन पर आयोजित महारूद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया के सवाल के जवाब में दिया। हालांकि उन्होंने यह बयान अपने हास-परिहास में दिया पर इस बयान के जरिये पूर्व सीएम ने अपना संदेश बीजेपी हाइकमान तक पहुंचा दिया है। महासमुंद के विधायक सिन्हा के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल भी शामिल हुए। इस दौरान सभी ने रुद्राभिषेक कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव की पूजा अर्चना और अभिषेक किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत विधायक के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के गरीब महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए सिलाई मशीन बांटी गई। 
विज्ञापन


1200 महिलाओं को बांटी साड़ी 
इस दौरान 1200 महिलाओं को साड़ी बांटी गई। इस अवसर पर आज से विधानसभा क्षेत्र के हर कन्या की शादी पर विधायक भाई के तरफ से उपहार स्वरूप शादी के जोड़े के रूप में लहंगा भेंट करने की शुरुआत की गई है। क्षेत्र में होने वाले नवजात को भी वस्त्र दान की परंपरा की शुरुआत की गई। इसके अलावा क्षेत्र में धर्म को बढ़ावा देने के लिए मानस मंडली और विभिन्न सांस्कृतिक मंडलियों को वाद्य यंत्र भेंट करने की परंपरा भी शुरू की गई। इस दौरान डॉ रमन सिंह ने विधायक को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा से प्रेरित होकर ऐसे विभिन्न योजना एवं प्रोत्साहन से गरीब तबके के लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जीएसटी में राहत देकर केंद्र सरकार ने किसानों और मध्यम वर्ग के परिवारों को एक बड़ी राहत दी है। 12 लाख तक आय वाले कर दाताओं को टैक्स का छूट भी दिया गया है, जिससे करोड़ों मध्यम वर्ग परिवार लाभान्वित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed