{"_id":"65cf44b4437819ef130ea77e","slug":"cg-news-health-department-employees-and-medical-staff-will-return-to-original-posts-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: मूल पदों पर वापस लौटेंगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और चिकित्सकीय स्टॉफ, अब खत्म होगा अटैचमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: मूल पदों पर वापस लौटेंगे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और चिकित्सकीय स्टॉफ, अब खत्म होगा अटैचमेंट
Fri, 16 Feb 2024 04:49 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 16 Feb 2024 04:49 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ विधानसभा सदन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों का अटैचमेंट खत्म करने की बात कही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा सदन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य कर्मियों का अटैचमेंट खत्म करने की बात कही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि ऐसी जानकारी मिली है कि बिना किसी कारण के ही दूरस्थ क्षेत्रों में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मचारियों, नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सकों को अन्यत्र मनचाही जगहों पर अटैच किया गया है, जिससे आम लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।
मंत्री जायसवाल ने कहा है कि यदि कहीं ऐसी विशेष परिस्थिति है जहां स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ की कमी है और अटैचमेंट करना अनिवार्य हो तो विभागीय अनुमति लेकर उसे जारी रखा जा सकता है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्पष्ट निर्देश है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आम जनों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऐसी स्थिति में अकारण ही अटैचमेंट जैसी व्यवस्था से दूरस्थ क्षेत्रों में स्टाफ की कमी से आम लोगों को परेशानी होती है, जिसे खत्म करना आवश्यक है।