{"_id":"65ed64a109e53da33009ab3f","slug":"cg-news-first-installment-of-mahtari-vandan-yojana-will-be-released-today-sushil-shukla-taunt-on-bjp-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: महतारी वंदन योजना की पहली किस्त आज होगी जारी; सुशील शुक्ला ने BJP पर कसा तंज,कहा- महिलाओं के साथ धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: महतारी वंदन योजना की पहली किस्त आज होगी जारी; सुशील शुक्ला ने BJP पर कसा तंज,कहा- महिलाओं के साथ धोखा
Sun, 10 Mar 2024 01:13 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:13 PM IST
सार
भाजपा आज महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी करने जा रही है। वहीं इस योजना को लेकर प्रदेश कांग्रेस मीडिया के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर हमला बोला है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस संचार के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के 70 लाख से अधिक महिलाओं को आज 10 मार्च को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल जुड़ कर महिलाओं के खातों में पैसा ट्रांसफर करेंगे। विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में मोदी की एक और गारंटी पूरा होने जा रहा है। भाजपा आज महतारी वंदन योजना की पहली किस्त जारी करने जा रही है। वहीं इस योजना को लेकर प्रदेश कांग्रेस संचार के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने विष्णुदेव साय सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि तीन महीने बाद आज महतारी वंदन योजना का पहली किस्त डालने जा रही है। बीते तीन महीनो का क्या?
विज्ञापन
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार अपने वायदे के तीन महीने बाद महतारी वंदन योजना की पहली किस्त आज डालने जा रही है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि महिलाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का दावा है कि 70 लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा, जबकि हकीकत यह है कि फॉर्म भर गया, तो उसमें अधिक महिलाओं की फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया। सरकारी नौकरी का बहाना बताकर, इनकम टैक्स का बहाना बताकर, किसी का आधार कार्ड का बहाना बताकर फार्म पर रिजेक्ट किया गया है। शुक्ला ने कहा कि मुश्किल से छत्तीसगढ़ की 25 से 26 लाख महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलेगी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जिन 70 लाख महिलाओं की खाते में महतारी वंदन की पैसा डालने जा रहे हैं। उसकी सूची सामने रखी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि जब प्रदेश में एक करोड़ से अधिक महिलाएं हैं, तो उसमें 25% महिलाओं को ही लाभ मिलेगा? उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी और यह वादा किया था। सरकार बनने के तुरंत बाद इस योजना का लाभ महिलाओं को मिलना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। भाजपा तीन महीने बाद इस योजना को शुरू कर रही है। बीते जनवरी, फरवरी और मार्च का किस्त एक साथ भाजपा छत्तीसगढ़ की महिलाओं को प्रदान करें।
विज्ञापन