फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: CM Sai approved funds from voluntary grant to injured and deceased

CG News: सीएम साय ने कबीरधाम सड़क हादसा और बेमेतरा ब्लास्ट से घायल-मृतकों को स्वेच्छानुदान से राशि मंजूर की

Sat, 08 Jun 2024 03:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 08 Jun 2024 03:55 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के ग्राम बाहपानी सड़क दुर्घटना और बेमेतरा के ग्राम पिरदा में बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में मृतकों और घायलों को स्वेच्छानुदान से राशि मंजूर की है।

विज्ञापन
CG News: CM Sai approved funds from voluntary grant to injured and deceased
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के ग्राम बाहपानी सड़क दुर्घटना और बेमेतरा के ग्राम पिरदा में बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट में मृतकों और घायलों को स्वेच्छानुदान से राशि मंजूर की है। सीएम साय ने नियमों को शिथिल करते हुए स्वेच्छानुदान से डेढ़ करोड़ रूपए से ज्यादा की सहायता राशि मंजूर की है। इसमें 28 मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और 23 घायलों को 50-50 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के विकासखंड पंडरिया के ग्राम बाहपानी में 20 मई को हुई दुःखद सड़क दुर्घटना एवं बेमेतरा जिले की भिंभौरी तहसील के ग्राम पिरदा में 25 मई को स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में मृतकों के परिजनों तथा घायलों सहित 51 अनुदानग्रहिताओं को अपने स्वेच्छानुदान मद से कुल एक करोड़ 51 लाख 50 हजार रूपए की राशि स्वीकृत की है। मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए और घायलों को 50-50 हजार रूपए के मान से सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन


कबीरधाम जिले के ग्राम बाहपानी की सड़क दुर्घटना में 19 मृतकों के परिजनों को 5 लाख रूपए के मान से 95 लाख रूपए और इस घटना में 16 घायलों को 50-50 हजार रूपए के मान से कुल 8 लाख रूपए की राशि मुख्यमंत्री साय ने स्वेच्छानुदान मद से मंजूर की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार बेमेतरा जिले के ग्राम पिरदा की स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में 25 मई को हुए ब्लास्ट में एक मृतक एवं 8 लापता व्यक्तियों के परिजनों को 5 लाख रूपए के मान से कुल 45 लाख रूपए की आर्थिक सहायता तथा इसी घटना में 7 घायलों को 50 हजार रूपए के मान से कुल 3 लाख 50 हजार रूपए की सहायता राशि की मंजूरी मुख्यमंत्री ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed