फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: Chief Minister Vishnudeo Sai said- Naxalism will be completely eradicated from Chhattisgarh

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- छत्तीसगढ़ से जड़ से खत्म होगा नक्सलवाद, अमित शाह का संकल्प होगा पूरा

Tue, 08 Apr 2025 02:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 02:01 PM IST
सार

CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांकेर के ग्राम भिरावाही में गोंडवाना समाज की ओर से आयोजित मरका पंडुम (चैतरई महापर्व) के समापन समारोह में कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से बस्तर से नक्सलवाद जड़ से खत्म होगा।

विज्ञापन
CG News: Chief Minister Vishnudeo Sai said- Naxalism will be completely eradicated from Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कांकेर के ग्राम भिरावाही में गोंडवाना समाज की ओर से आयोजित मरका पंडुम (चैतरई महापर्व) के समापन समारोह में कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से बस्तर से नक्सलवाद जड़ से खत्म होगा। आने वाले एक साल में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का संकल्प पूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि अब नियद नेल्लानार योजना के दायरे को विस्तारित किया जा रहा है ताकि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अधिक से अधिक ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गोंडवाना समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर 80 लाख 48 हजार रुपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की घोषणा की, जिसमें गोंडवाना समाज के भवन के जीर्णोद्दार के लिये  45 लाख रुपए, बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 23 लाख 47 हजार रुपए और देवगुड़ी के सांदर्यीकरण एवं विभिन्न कार्यों के लिए 12 लाख 01 हजार रुपए की स्वीकृति शामिल है। 
विज्ञापन


इस मौके पर सीएम ने गोंडवाना समाज के आराध्य बूढ़ादेव और आंगा देव की पूजा-अर्चना कर तेंदू, चार, चिरौंजी, महुआ और आम फल अर्पित किया और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोंडवाना समाज का समृद्धशाली इतिहास रहा है। मरका पण्डुम पर्व में नए फलों, फसलों का अर्पण अराध्य देवी-देवताओं को किए जाने की परंपरा है। उन्होंने आगे कहा कि हमें अपनी संस्कृति और परंपरा आगे बढ़ाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज को शिक्षित होने पर जोर देते हुए बच्चों को पढ़ाने के लिए सबको आगे आने तथा जागरूक होने पर जोर दिया। 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हुआ है। पीएम जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति का तेजी से विकास हुआ है, वहीं प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है। छत्तीसगढ़ में आईआईएम, आईआईटी, ट्रिपल आईटी जैसी उच्च संस्थाएं स्थापित हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed