फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG News: 43 BJP leaders got Y and X category security, Congress asked - when will other parties get it

CG News: बीजेपी के 43 नेताओं को मिली Y और X श्रेणी की सुरक्षा, कांग्रेस ने पूछा- अन्य दलों को कब मिलेगा

Sun, 10 Mar 2024 04:54 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 10 Mar 2024 04:54 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने बस्तर के 43 बीजेपी नेताओं को Y+, Y और X श्रेणी की सुरक्षा दी है। इस पर प्रदेश कांग्रेस संचार के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने कई सवाल खड़ा किया है।

विज्ञापन
CG News: 43 BJP leaders got Y and X category security, Congress asked - when will other parties get it
प्रदेश कांग्रेस संचार के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार ने बस्तर के 43 बीजेपी नेताओं को Y+, Y और X श्रेणी की सुरक्षा दी है। बीजापुर क्षेत्र में बीजेपी नेताओं की हत्या को देखते हुए बीजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखाकर सुरक्षा की मांग की थी। इस पर उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई है। सुरक्षा देने पर प्रदेश कांग्रेस संचार के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर तंज कसा है। इसके साथ ही उन्होंने कई सवाल खड़ा किया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार ने बस्तर में 40 से अधिक नेताओं को सुरक्षा प्रदान की है। Y+, Y और X श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसमें अधिकांश भाजपा नेताओं को ही सुरक्षा दी गई है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को ही सुरक्षा क्यों? कांग्रेस पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी, आम आदमी पार्टी या अन्य दलों के नेता, कार्यकर्ता जो सार्वजनिक जीवन में बस्तर में काम कर रहे हैं। उनके लिए सुरक्षा आवश्यक नहीं है?
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि दलिय प्रतिबद्धता के आधार पर सुरक्षा के मापदंड तय किया जाना चाहिए। यह बेहद ही आपत्तिजनक है। इसके पहले केंद्र सरकार ने भी यही किया था। विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सिविलाइजेशन की सुरक्षा केंद्र सरकार की ओर से मुहैया कराया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार के ओर से 40 से अधिक नेताओं को सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है, लेकिन सुरक्षा के मापदंड तय होनी चाहिए। क्या कांग्रेस में काम करने वाले व्यक्ति के लिए सुरक्षा की जरूरत नहीं है या अन्य दलों की पार्टी के व्यक्ति को सुरक्षा की जरूरत नहीं है, बस्तर क्षेत्र में काम कर रहे हैं या सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं उनको सुरक्षा की जरूरत नहीं है? उन्होंने कहा कि यह स्तरहीन राजनीति है। कांग्रेस की इसका कड़ी निंदा करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed