{"_id":"6605138942fdf488620e7198","slug":"cg-lok-sbha-election-2024-nitin-nabin-becomes-election-in-charge-of-chhattisgarh-bjp-cm-sai-congratulated-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Lok sbha Election: नितिन नबीन बने छत्तीसगढ़ बीजेपी के चुनाव प्रभारी, सीएम साय ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Lok sbha Election: नितिन नबीन बने छत्तीसगढ़ बीजेपी के चुनाव प्रभारी, सीएम साय ने दी बधाई
Thu, 28 Mar 2024 12:22 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:22 PM IST
सार
CG Lok sbha Election 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी नेता नितिन नबीन को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वर्तमान में वो छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
नितिन नबीन बने छत्तीसगढ़ बीजेपी के चुनाव प्रभारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CG Lok sbha Election 2024: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी नेता नितिन नबीन को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वर्तमान में वो छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब लोकसभा चुनाव प्रभारी की जवाबदारी भी देखेंगे। नबीन की इस उपलब्धि पर प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने हर्ष जताते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया जाना हर्ष का विषय है। उन्हें अशेष बधाई एवं शुभकामनाएं। बीजेपी ने 13 राज्यों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किये हैं।
विज्ञापन
श्री नितिन नबीन जी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया जाना हर्ष का विषय है। उन्हें अशेष बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/L5zU1FSxS1
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) March 27, 2024
विज्ञापन