{"_id":"660e4eb57155e43a390d2ab6","slug":"cg-lok-sabha-election-2024-election-commission-appointed-observers-for-kanker-mahasamund-and-rajnandgaon-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव के लिए नियुक्त किये प्रेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव के लिए नियुक्त किये प्रेक्षक
Thu, 04 Apr 2024 12:24 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:24 PM IST
सार
Lok Sabha Elections 2024: भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्रों में आम निर्वाचन के लिए सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
प्रेक्षकों को लेकर जानकारी देते चुनाव आयोग के पदाधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Lok Sabha Elections 2024: भारत निर्वाचन आयोग की ओर से कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्रों में आम निर्वाचन के लिए सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक और व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति की गई है। आयोग ने कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2005 बैच के अधिकारी डॉ. एमटी रेजु को सामान्य प्रेक्षक, भारतीय पुलिस सेवा के 2011 बैच के अधिकारी एम राकेश चंद्र कलासागर को पुलिस प्रेक्षक और भारतीय राजस्व सेवा (आयकर) के 2014 बैच के अधिकारी संदीप मोंडल को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग ने राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के श्री शशि रंजन को सामान्य प्रेक्षक, भारतीय पुलिस सेवा के 2014 बैच के अधिकारी योगेन्द्र कुमार को पुलिस प्रेक्षक और भारतीय प्रतिरक्षा लेखा सेवा (IDAS) के प्रवीण रंजन को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2004 बैच के अधिकारी डॉ. समित शर्मा को सामान्य प्रेक्षक और भारतीय पुलिस सेवा के 2011 बैच के अधिकारी एम.राकेश चंद्र कलासागर को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। आयोग की ओर से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत महासमुंद जिले के लिए भारतीय राजस्व सेवा के 2014 बैच के अधिकारी मनीष कुमार डबास को और धमतरी और गरियाबंद जिले के लिए भारतीय राजस्व सेवा के 2016 बैच के अधिकारी राम प्रभु उदय आर को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सहायक रिटर्निग अधिकारी ठाकुर ने ली बैठक
रायपुर नगर पश्चिम विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी नवीन कुमार ठाकुर ने सेक्टर अधिकारी, बीएलओ और सुपरवाइजर की संयुक्त बैठक ली। ठाकुर ने बैठक में दिव्यांग मतदाता और 85 से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर से मतदान करने के संबंध में जानकारी दी। इसके लिए सूची समय सीमा के भीतर बनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही वोटर हेल्पलाइन के संबंधी में जानकारी दी गई। सरकारी कर्मचारी को इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट एवं पोस्टल बैलेट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई और मतदान केंद्र का पुनः निरीक्षण कर आवश्यक उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त तहसीलदार रायपुर राकेश देवांगन और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन