फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Liquor Scam: former Raipur mayor Ejaz Dhebar said- I am not a criminal

CG Liquor Scam: ईओडब्ल्यू की नोटिस पर रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर बोले- मैं कोई अपराधी नहीं हूं, फिर...

Mon, 10 Feb 2025 10:24 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 10 Feb 2025 10:24 PM IST
सार

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपये के  शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
CG Liquor Scam: former Raipur mayor Ejaz Dhebar said- I am not a criminal
रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपये के  शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर को नोटिस जारी किया है। इस मामले में एजाज ढेबर का बयान सामने आया है। उन्होंने वोटिंग से ठीक पहले इस समन को राजनीति से प्रेरित बताया है। ढेबर ने कहा कि इतने दिनों से न कोई नोटिस भेजा गया और न ही चालान में मेरा नाम है। चुनाव से ठीक पहले ये सब किया गया है। इससे क्लीयर है कि ये राजनीति से प्रेरित कदम है।

विज्ञापन


मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि वो जांच में पूरा-पूरा सहयोग करेंगे।  उन्होंने कहा कि वो कोई अपराध नहीं किये हैं। जैसा कहा जाएगा वैसा करूंगा। जांच में पूरा-पूरा सहयोग दूंगा। सूत्रों के मुताबिक चुनाव के बाद एजाज ढेबर से पूछताछ हो सकती है। वहीं ढेबर का कहना है कि वे नगरीय निकाय चुनाव के बाद एसीबी कार्यालय में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन


जनवरी 2024 में इस मामले में ईडी ने राज्य की जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू-एसीबी में एफआईआर दर्ज कराई थी। ED ने एफआईआर के लिए दिए अपने आवेदन में कहा था कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन के तत्कालीन एमडी एपी त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर के अवैध सिंडिकेट के जरिए दो हजार करोड़ रुपए से अधिक के घोटाले को अंजाम दिया है। ईओडब्ल्यू-एसीबी ने जांच शुरू करते हुए डुप्लीकेट होलोग्राम का खुलासा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed