फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Governor Ramen Deka reached the village and observed the works of PM Awas Yojana, met the beneficiaries

CG News: राज्यपाल रमेन डेका गांव पहुंचकर पीएम आवास योजना के कार्यों का किया अवलोकन, हितग्राहियों से की मुलाकात

Thu, 03 Apr 2025 12:16 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 03 Apr 2025 12:16 PM IST
सार

CG News: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका बालोद जिले में अपने दो दिवसीय प्रवास में थे। प्रवास के अंतिम दिन उन्होंने ग्राम सिकोसा पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत नवनिर्मित आवासों का अवलोकन किया।

विज्ञापन
CG: Governor Ramen Deka reached the village and observed the works of PM Awas Yojana, met the beneficiaries
राज्यपाल रमेन डेका गांव पहुंचकर पीएम आवास योजना के कार्यों का किया अवलोकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका बालोद जिले में अपने दो दिवसीय प्रवास में थे। प्रवास के अंतिम दिन उन्होंने ग्राम सिकोसा पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत नवनिर्मित आवासों का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम सिकोसा के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभान्वित हितग्राही कमलेश साहू और बोधीराम तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी पुछा। डेका ने इन दोनों हितग्राहियों से प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा शासन के अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। राज्यपाल डेका ने हितग्राहियों को उपहार भेंटकर उन्हें नए आवास के सौगात मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन


ग्राम सिकोसा में राज्यपाल रमेन डेका के आगमन को लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के साथ-साथ ग्रामीण में भी बड़ी उत्सुकता देखने को मिला। राज्यपाल के अपने गांव में आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि राज्य के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान व्यक्ति का अपने गांव में उपस्थित होना हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण क्षण है। ग्रामीणों ने कहा कि लाभान्वित हितग्राहियों से सीधे मुलाकात कर उनकी वास्तविक स्थिति की पड़ताल करने वाले पहले राज्यपाल हैं।
विज्ञापन


राज्यपाल डेका अपने प्रवास के दौरान समाज के जरूरतमंद एवं अंतिम पंक्ति के लोगों से मुलाकात कर धरातल पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति की जानकारी ले रहे है। यह अभिनव प्रयास है। इस अवसर पर राज्यपाल डेका के प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभान्वित हितग्राहियों एवं ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात एवं उनके सहजता एवं सहृदयता के ग्रामीण एवं लाभान्वित हितग्राही बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। इस दौरान राज्यपाल श्री रमेन डेका ने मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed