{"_id":"6b059bb3169f015f510fc0af","slug":"cg-former-state-president-komal-hupendi-returns-to-aam-aadmi-party-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने फिर थामा आप का दामन, आम आदमी पार्टी में हुई घर वापसी, ये रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने फिर थामा आप का दामन, आम आदमी पार्टी में हुई घर वापसी, ये रही वजह
Tue, 24 Nov 2026 07:44 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Tue, 24 Nov 2026 07:44 PM IST
सार
प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत और सहप्रभारी सौरभ झा के सामने कोमल हुपेंडी की घर वापसी हुई है। कोमल हुपेंडी ने वर्ष 2016 में आम आदमी पार्टी के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। उनकी कार्यक्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
तीसरे क्रम में कोमल हुपेंडी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने फिर दोबारा आप का दामन थाम लिया है। उनकी दोबारा पार्टी में घर वापसी हुई है। उन्होंने आज मंगलवार को दोबारा आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनकी वापसी से प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत और सहप्रभारी सौरभ झा के सामने कोमल हुपेंडी की घर वापसी हुई है। कोमल हुपेंडी ने वर्ष 2016 में आम आदमी पार्टी के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। उनकी कार्यक्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
16 जनवरी 2024 को उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अप्रैल 2024 में वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। हालांकि कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और आज दोबारा अपने पुराने परिवार आम आदमी पार्टी में लौट आए हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि कोमल हुपेंडी के जमीनी अनुभव और सांगठनिक कौशल का लाभ आने वाले दिनों में पार्टी को निश्चित रूप से मिलेगा और छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा।
विज्ञापन
