फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Elections 2023: Youth Congress protested against MLA Brijmohan Agarwal

CG Election 2023: ' विधायक बृजमोहन अग्रवाल लापता'; पोस्टर और दूरबीन लेकर ढूंढने निकले यूथ कांग्रेसी

Sun, 29 Oct 2023 06:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 29 Oct 2023 06:56 PM IST
सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। चुनाव को देखते हुए सभी पार्टी प्रचार-प्रसार तेज कर दी है। पार्टी के नेता जनसंपर्क करने में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश युवा कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
CG Elections 2023: Youth Congress protested against MLA Brijmohan Agarwal
यूथ कांग्रेसी ने विधायक बृजमोहन अग्रवाल खिलाफ प्रदर्शन किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। चुनाव को देखते हुए सभी पार्टी प्रचार-प्रसार तेज कर दी है। पार्टी के नेता जनसंपर्क करने में जुट गए हैं। वहीं दूसरी ओर प्रदेश युवा कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया है। यूथ कांग्रेस ने दूरबीन पकड़कर रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल को ढूंढने निकले। उन्होंने हाथो में विधायक लापता का पोस्टर लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

 
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अभिषेक कसार के नेतृत्व में प्रदर्शन को किया गया है। इस दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता दूरबीन लेकर बृजमोहन अग्रवाल को ढूंढने निकले। बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा से सात बार के विधायक हैं और 8वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस उनके खिलाफ जमकर प्रचार-प्रसार कर रही है। उनके विरुद्ध दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास को इस सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। 
विज्ञापन


प्रदेश युवा कांग्रेस का कहना है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल को दूरबीन से ढूंढ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विधायक चुनाव जीतने के बाद वो गायब हो जाते हैं। वे इस क्षेत्र से 7 बार के विधायक रह चुके हैं, लेकिन वो नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि परेशान जनता उन्हें ढूंढते रह जाती है, लेकिन वे मिलते ही नहीं हैं। इसलिए प्रदेश युवा कांग्रेस पूर्व मंत्री को ढूंढने के लिए दूरबीन लिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed