फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Cg Elections 2023 Rajesh Shyamkar rebelled against BJP after not getting ticket

Cg Elections 2023: टिकट नहीं मिलने पर BJP से बागी हुए राजेश श्यामकर, डोंगरगढ़ से निर्दलीय मैदान में कूदे

Fri, 13 Oct 2023 04:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 13 Oct 2023 04:26 PM IST
सार

प्रदेश में प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद भाजपा को पहला झटका लगा है। राजेश श्यामकर वर्तमान में क्षेत्र क्रमांक नौ से जिला पंचायत सदस्य हैं।राजेश श्यामकर सैकड़ों की संख्या में समर्थकों के साथ स्टेट हाई स्कूल मैदान से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट में जाकर नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए नामांकन फॉर्म खरीदा।

विज्ञापन
Cg Elections 2023 Rajesh Shyamkar rebelled against BJP after not getting ticket
भाजपा के बागी राजेश श्यामकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। भारतीय जनता पार्टी ने 85 विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है। बीजेपी ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विनोद खांडेकर को प्रत्याशी बनाया है जिससे नाराज होकर भाजपा नेता राजेश श्यामकर ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। शुक्रवार को राजेश श्यामकर ने शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान से नामांकन रैली निकाली और कलेक्ट्रेटपहुंच कर नामांकन प्रक्रिया में भाग लिया।

विज्ञापन


प्रदेश में प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद भाजपा को पहला झटका लगा है। राजेश श्यामकर वर्तमान में क्षेत्र क्रमांक नौ से जिला पंचायत सदस्य हैं।राजेश श्यामकर सैकड़ों की संख्या में समर्थकों के साथ स्टेट हाई स्कूल मैदान से रैली निकाली और कलेक्ट्रेट में जाकर नामांकन प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए नामांकन फॉर्म खरीदा। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि- मेरे कार्यकर्ताओं की वजह से मुझे यह कदम उठाना पड़ रहा है। बहुत दुखी मन से यह कदम उठाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मजबूर किया है। कोई भी भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ जाना नहीं चाहता था लेकिन बीजेपी के नेताओं ने पार्टी के खिलाफ जाने के लिए हमें मजबूर किया है।

विज्ञापन

 

राजेश श्यामकर ने डोंगरगढ़ विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी को लेकर कहा कि डोंगरगढ़ से जिसको  प्रत्याशी बनाया गया है उसका पुतला दहन भी किया गया है। ऐसी जानकारी मुझे मिली है। भारतीय जनता पार्टी की आईडियोलॉजी हिंदू आईडियोलॉजी है, उसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी ने हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाया है उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed