फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG Election: Dr. Raman Singh said- Congress is 26% below its figures, BJP will form government

CG Election: रमन सिंह बोले- कांग्रेस अपने आंकड़ों से 26% नीचे, 52-55 सीटों के साथ बीजेपी की बनेगी सरकार

Sat, 02 Dec 2023 03:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 02 Dec 2023 03:53 PM IST
सार

CG Election: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का नतीजा रविवार 3 दिसंबर को आने वाला है। एग्जिट पोल सामने आने पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा दोनों के कांटे की टक्कर देखने को मिल रहा है। एग्जिट पोल को लेकर दोनों ही पार्टी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
CG Election: Dr. Raman Singh said- Congress is 26% below its figures, BJP will form government
पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

CG Election: एग्जिट पोल के नतीजे पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे सारी स्थिति को स्पष्ट कर रहा है। एक तरफ कांग्रेस अपने आंकड़े से नीचे जा रही है। वहीं भाजपा ऊपर की ओर बढ़ रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि 70 से 68 सीट की बात करने वाले एग्जिट पोल में 40 से 42 सीट आ रही है। उन्होंने कहा कि इनका ग्राफ नीचे आ रहा है। इसका मतलब है कि कांग्रेस का जो रुझान है, कांग्रेस की लोकप्रियता में वोटिंग पैटर्न में जबरदस्त गिरावट है। 
विज्ञापन


डॉ रमन ने कहा कि एग्जिट पोल रुझान दिखता है। मतदाता की स्थिति नहीं दिखता रुझान यह है। कांग्रेस कहीं न कहीं 26 परसेंट तक नीचे जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे ग्राफ देख ले 48 तक जा रहा है। इसका मतलब यह बीजेपी का के पक्ष में जो रुझान दिख रहा है, वोटो का यह नीचे से ऊपर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि  भारतीय जनता पार्टी 50 से 52 सीट कम से कम जीत के आ रही है। इसका मतलब है स्पष्ट बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बना रही है एग्जिट पोल ही बता रहा है।
विज्ञापन


ऑपरेशन लोटस पर पूर्व सीएम ने कहा
उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद जितने भी हमारे विजेता प्रत्याशी हैं। उनके कार्यालय में आग्रह करेंगे। उन सभी को बुलाएंगे। इसके बाद फिर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विजेता प्रत्याशियों की बैठक होगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने ही प्रत्याशियों पर भरोसा नहीं है। हम तो बीजेपी के विधायकों पर जो जीत गया है। भरोसा करते हैं। उनको कार्यालय में बैठाएंगे। हमको कहीं बाहर ले जाने की जरूरत नहीं है। हमारे लोग हैं और उनको पार्टी ने टिकट दिया है, उनके साथ बैठकर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि बाहर ले जाने का सिलसिला कांग्रेस पार्टी में है क्योंकि उनको अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


PM को पत्र लिखने पर डॉ. रमन ने CM पर कसा तंज 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ऑनलाइन बेटिंग मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखे जाने पर रमन सिंह ने कम पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह काम राज्य सरकार को करना है। पहला प्रश्न तो यही उठता है जुआ सट्टा जैसे अपराध जो स्थानीय स्तर में स्टेट गवर्नमेंट की जवाबदारी होती है। हजारों करोड़ों रुपए का महादेव ऐप में दुर्ग जिले में उनके घर के बगल में हो रहा है। उनके मित्र खास लोग उसे पर जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी की पूरी टीम उनके मुख्यमंत्री का सचिवालय इंवॉल्व है। उस पर कार्रवाई नहीं कर सकते, जब जो तुम्हारे बगल में बैठा है, जिसका नाम ईडी ने दे दिया। उनके खिलाफ कार्रवाई सरकार नहीं कर सकती। उन्होंने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि जुआ सट्टा पर राज्य सरकार के अधिकार का उपयोग मुख्यमंत्री ना करके एक बहाना है कि प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख दे। उनको कुछ करना ही नहीं क्योंकि उनके ही सब लोग हैं। यह सारे के सारे षड्यंत्र का कहीं ना कहीं दिशा जो दिख रहा है और स्पष्ट हो गया की 508 करोड़ रुपए कहा गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed